FIR On Aditya Thackerayमुंबई में आदित्य ठाकरे पर दर्ज हुई FIR, बिना पूछे कर दिया ब्रिज का उद्घाटन

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) पर एक FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के NM जोशी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। जिसके अनुसार आदित्य ने बिना इजाजत लोअर परेल ब्रिज का उद्धाटन कर दिया था। इसके साथ ही उस दौरान मौजूद उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना के तमाम नेताओं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

BMC ने दर्ज करवाई FIR
इस बाबत अपनी शिकायत पर BMC ने अपनी शिकायत में कहा कि आदित्य ठाकरे ने लोअर परेल ब्रिज का अवैध रूप से उद्घाटन किया था। उक्त घटना बीते 16 नवंबर की है जब पूर्व CM उद्धव के बेटे पार्टी नेताओं के साथ ब्रिज के उद्घाटन में पहुंचे थे।
वहीं इस घटना की एक दिन बाद यानी 17 नवंबर को BMC ने इस बाबत जानकारी मिलने के बाद मुंबई के NM जोशी पुलि स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत की। इधर BMC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

क्या है घटना
BMC की शिकायत के अनुसार विधायक आदित्य ठाकरे और विधान परिषद विधायक सुनील शिंदे, सचिन अहिर, पूर्व महापौर किशोरीताई पेडणेकर, पूर्व महापौर स्नेहल आंबेकर सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों ने गैर कानूनी तरीके से महानगरपालिका आयुक्त बृहन्मुंबई की इजाजत के बिना अधूरे लोअर परेल ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। इस बाबत FIR में लिखा गया है की ये ब्रिज खोलने से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन अधूरे काम की वजह से अब लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए BMC की तरफ से FIR दर्ज करवाई गई है।

क्या था आदित्य का कहना
उधर ब्रिज के उद्घाटन बाबत मामले में खुद आदित्य ठाकरे ने ‘X’में पोस्ट किया कि वे तो खुद ही BMC के ब्रिज को खोलने का इंतजार कर रहे थे। वे इस इंतजार में थे कि BMC खुद ही ब्रिज को आम लोगों को खोल देगी लेकिन लगभग 10 दिन बीत गए। ब्रिज तैयार है और इसके उद्घाटन के लिए अब किसी VIP का इंतजार हो रहा है।
आदित्य ठाकरे ने आगे लिखा कि बीते हमने अब इसका उद्घाटन किया और वहीं शिंदे सरकार के दबाव में BMC ने इसे फिर से बंद कर दिया है।फिलहाल मुंबई पुलिस ने आदित्य और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *