Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Mumbai Maharashtra»Maharashtra: जलगांव में बादल फटने जैसा मंजर, 10 गांव प्रभावित; मुंबई में विवाद के चलते 27 साल के युवक की हत्या
    Mumbai Maharashtra

    Maharashtra: जलगांव में बादल फटने जैसा मंजर, 10 गांव प्रभावित; मुंबई में विवाद के चलते 27 साल के युवक की हत्या

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बादल फटने जैसे हालात के कारण 10 गांव प्रभावित हुए हैं। जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि लगभग 452 घरों में पानी भरने की खबर है। किसानों की करीब 2500 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। लगभग 250 मवेशी और 1800 अन्य पशुओं के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। राज्य आपदा राहत बल (SDRF) प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री बांट रही है। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार में जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा, जिले के चार तहसील दो दिन तक लगातार हुई भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।खेतों में लगी फसलें नष्ट हो गईं और कई घरों में भी पानी घुस गया। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र सर्वेक्षण करा कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।

    पुरानी रंजिश में खौफनाक कत्ल, मुंबई में 27 साल के युवक की नृशंस हत्या

    मुंबई के शिवाजी नगर स्थित लोटस कॉलोनी में सोमवार रात एक पुराने विवाद को लेकर 27 वर्षीय असलम कुरैशी की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, कुरैशी अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी नाजिम वहां पहुंचा और धारदार हथियार से उसका गला रेतने के बाद कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कुरैशी को राजावाड़ी अस्पताल और फिर सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे इलाके से पकड़ लिया। नाजिम ने बताया कि उसका यह हमला 2022 में कुरैशी से हुए विवाद का नतीजा था।

    मुंबई नगर निकाय चुनावों से पहले शिंदे ने पूर्व पार्षदों से कहा- शिवसेना के काम जनता तक पहुंचाएं

    मुंबई नगर निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पूर्व पार्षदों से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी द्वारा किए गए कामों को बताएं। शिंदे ने यहां नरीमन प्वाइंट पर पूर्व पार्षदों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान विधायक निलेश राणे और पूर्व लोकसभा सांसद राहुल शेवाले भी मौजूद रहे। शिंदे के यह निर्देश उस दिन आए, जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को आदेश दिया कि स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 से पहले कराए जाएं। अविभाजित शिवसेना के 82 पार्षदों का कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ था, जिनमें से 50 से अधिक नेता पार्टी टूटने के बाद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव शिंदे गुट के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि मुंबई में अब भी उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना (यूबीटी) का मजबूत असर है।

    सुरक्षा जांच में देरी से गोवा जा रहे 6 निशानेबाजों की उड़ान छूटी

    गोवा में चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे पुणे के छह राइफल और पिस्टल निशानेबाज मंगलवार को एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान हथियारों और गोला-बारूद की निकासी में देरी के कारण उड़ान से चूक गए।18 साल से कम उम्र के ये निशानेबाज बुधवार सुबह गोवा में 12वीं वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले थे। अकासा एअर ने कहा कि निशानेबाज विशेष शूटिंग उपकरणों से युक्त उनके सामान से संबंधित विस्तारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के कारण उड़ान पर चढ़ने में असमर्थ थे। उनकी ऑन ग्राउंड टीमें आवश्यक सहायता प्रदान कर रही थीं। एक निशानेबाज के पिता अतुल क्षीरसागर ने बताया कि विमान शाम 5.30 बजे रवाना होना था और सभी सात निशानेबाज अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर 2.30 से 3.30 बजे के बीच एयरपोर्ट पहुंच गए थे। विमान के कर्मचारियों ने हथियार और गोला-बारूद की निकासी शाम 5 बजे तक टाल दी थी। उनका कहना था कि निशानेबाज अपने साथ गोला-बारूद नहीं ले जा सकते। इस कारण निशानेबाज उड़ान में बैठ नहीं सके।

    आयुष कोमकर हत्याकांड: दिवंगत NCP नेता के भाई की गिरफ्तारी

    पुणे पुलिस ने मंगलवार को दिवंगत राकांपा नेता वनराज अंडेकर के भाई कृष्णा अंडेकर को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि कृष्णा पर पुणे निवासी आयुष कोमकर की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। आयुष कोमकर आरोपी का ही रिश्तेदार था। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, वनराज अंडेकर की 1 सितंबर 2024 को पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आयुष के पिता गणेश कोमकर और चाची संजीवनी कोमकर आरोपी हैं। इसके बाद वनराज के पिता और अंडेकर गैंग के सरगना बंडू अंडेकर और अन्य ने बदला लेने के लिए 5 सितंबर को भवानी पेठ में आयुष कोमकर की हत्या कर दी। आयुष, मुख्य आरोपी बंडू अंडेकर का नाती था। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्णा अंडेकर, जो आयुष के मामा और बंडू अंडेकर के बेटे हैं, फरार चल रहे थे। 12 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में थीं। उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद कृष्णा अंडेकर को 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    मुंबई में मोनोरेल सेवाएं 20 सितंबर से रहेंगी निलंबित

    मुंबई में मोनोरेल सेवाएं 20 सितंबर 2025 से अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। एमएमआरडीए ने बताया कि यह कदम नई रोलिंग स्टॉक को शामिल करने, उन्नत सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम लगाने और मौजूदा ट्रेनों के नवीनीकरण के लिए उठाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन कामों के पूरा होने के बाद यात्रियों को और सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌸🙏 Sai Message – Ekadashi Special Inspirational Discourse 🙏🌸📰 Presented by Jan Kalyan Time News –✍️ Bollywood Writer Director Rajesh Bhatt Ji, Mumbai shares a beautiful message for the audience
    Next Article 🌸🙏 साईं संदेश – गुरुवार विशेष 🙏🌸📰 Jan Kalyan Time News के माध्यम से प्रस्तुत –✍️ Bollywood Writer Director Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से दर्शकों के लिए प्रेरणादायी संदेश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🌏✨ शंघाई से खास संदेश – बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर राजेश भट्ट का चीन दौरा

    February 27, 2026

    🚗❄️ BALWA CAR COOL ❄️🚗

    February 25, 2026

    हिस्टोरिकल कॉइन्स , आंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शन व पोस्टर्स स्पर्धा.

    February 1, 2026

    KDMC Elections in Panel 12 on high modes with commitment for citizens welfare.Our Deputy editor P.V.Anand.Iyer interacts with Candidate Leena Karpe.

    January 11, 2026

    KDMC निवडणूक 2026 : कल्याण पूर्वेत प्रचंड राजकीय लाट, वडील-पुत्रांची भूमिका चर्चेत. पी.व्ही. आनंदपद्मनाभन डेप्युटी एडिटर – जनकल्याण टाइम न्यूज, मुंबई-कल्याण

    January 11, 2026

    “जहाँ समंदर ख़ामोश था… और दोस्ती बोल रही थी”शंघाई (चीन) से जुहू, मुंबई तक — दूरी नहीं, भरोसे की कहानी 🎥 Rajesh Bhatt Bollywood Writer & Director

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.