सूरत: गुजरात के सूरत शहर में भाई दूज के दिन एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद पर हुई हत्या के आरोपियों की तलाश अडाजण पुलिस कर रही है. भाई दूज के दिन हुए इस हत्याकांड की वजह से एक बहन ने अपने भाई को खो दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अडाजण इलाके में संत तुकाराम सोसायटी का 21 वर्षीय युवक ऋषि भारड टहलने के लिए बुधवार को बाहर निकला था.पुलिस ने बताया कि इसी दौरान दो युवक सोसायटी के सामने अपनी कार लेकर आए और कार का हॉर्न बजाने लगे. ऋषि ने उन युवकों से हॉर्न न बजाने के लिए कहा और सोसाइटी के सामने से कार को हटाने के लिए कहा. उसकी इस बात से दोनों युवक भड़क गए. इसके बाद उन्होंने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को मौके पर बुला लिया और ऋषि को सरेआम पीटने लगे.बदमाशों की पिटाई से ऋषि बेहोश हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ऋषि के भाई रोहित पंपत ने बताया कि ऋषि को 11वीं कक्षा की परीक्षा देनी थी. वहीं अडाजण पुलिस स्टेशन के पीएसओ, दिलीप चौधरी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.चौधरी ने कहा कि ‘परिजनों का कहना है कि हत्या सोसायटी के बाहर की गई है. मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं हैं. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं.’
Related Posts
महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन का बड़ा दावा, कहा- राज्य की अर्थव्यवस्था को जापान-जर्मनी से आगे…
- JKTTeam
- August 8, 2024
- 0
ठाणे: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था […]
वक्त आप का मेरे दोस्त चाहे तो सोना बना लो और चाहे तो सोने में गुजार दो
- JKTTeam
- November 21, 2023
- 0
‘वक़्त वक़्त की बात होती है ये’ मुहावरा हम सबने सुना होगा। जी हाँ वक़्त का बहाव ही ज़िंदगी को नित-नई सूरतों से दो चार […]
सूरत में बाइकर ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, पुल पर गिरते-गिरते बचे
- teamjktimes
- October 10, 2023
- 0
गुजरात के सूरत में रिंग रोड पर एक बाइक सवार जानलेवा हादसे में बाल-बाल बच गया, जिसका वीडियो पीछे से आ रही कार में लगे […]