Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»फर्जी अकाउंट, मॉर्फ्ड तस्वीरें और तंत्र-मंत्र… दिल्ली में लेडी टीचर की हैरान कर देने वाली करतूत
    Crime

    फर्जी अकाउंट, मॉर्फ्ड तस्वीरें और तंत्र-मंत्र… दिल्ली में लेडी टीचर की हैरान कर देने वाली करतूत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अपनी एक पूर्व सहकर्मी को बदनाम किया. इसके लिए उसने उसकी एआई से मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार करके अपलोड की थी

    दिल्ली में एक शिक्षिका की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. 22 वर्षीय पूर्व संविदा शिक्षिका पर आरोप है कि उसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अपनी 25 वर्षीय सहकर्मी को बदनाम करने की साजिश रची. इसके लिए उसने एआई से उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाकर अपलोड किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके नाम पर कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए हैं. उन पर उसकी आपत्तिजनक मॉर्फ्ड तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं. इननके जरिये उसके छात्रों और सहकर्मियों को फॉलो और फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं. इस तरह उसकी साख और प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. आरोपी का पता पुरानी दिल्ली में चला, तो वहां छापेमारी की गई

    डीसीपी (उत्तर) राजा बंठिया ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही टीम ने सोशल मीडिया से मिले तकनीकी संकेतों का विश्लेषण किया. इसके बाद आईपी लॉग, पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर जैसे डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की गई, जिससे आरोपी की भूमिका ट्रेस होने लगी. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “उसके पास से अजीबोगरीब प्रतीकों वाली तीन हस्तलिखित चिटें बरामद हुई हैं.”

    पुलिस ने आरोपी टीचर को ऐसे पकड़ा

    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पूर्व संविदा शिक्षिका थी. उसने साल 2022 में स्कूल छोड़ दिया. इसके बाद छात्राओं को प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने लगी. उसने खुद को भी फर्जी अकाउंट्स की शिकार बताकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों ने स्पष्ट कर दिया कि वही अकाउंट बनाने, तस्वीरों को संपादित करने और फर्जी वीडियो प्रसारित करने में सक्रिय थी.

    प्रिंसिपल को आकर्षित करने के लिए ड्रामा

    पुलिस ने उसका मोबाइल फोन, सिम कार्ड और संशोधित तस्वीरें जब्त कर ली हैं. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि स्कूल के एक प्रिंसिपल के प्रति उसका आकर्षण है. उनका ध्यान अपनी ओर करने के लिए उसने खुद को कैंसर रोगी दिखाया. फर्जी वीडियो बनाए और यहां तक कि अपनी मौत का नाटक भी किया. जब ये प्रयास विफल रहे, तब उसने उस सहकर्मी को निशाना बनाया. क्योंकि उसे लगता था कि उसकी सहकर्मी उस प्रिंसिपल के बहुत करीबी है.

    सहकर्मी को सबक सीखाने के लिए तंत्र-मंत्र

    पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने एआई का इस्तेमाल कर एक पुरुष की तस्वीर बनाई, फिर उसके साथ सहकर्मी को अश्लील तरीके से दिखाया. उसका मकसद पीड़िता की छवि कलंकित करना और उसके पेशेवर रिश्तों को संकट में डालना था. इसके लिए उसने तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया था. उसके पास से मिली तीन तांत्रिक चिट्ठियां और प्रिंसिपल की तस्वीर इस बात का संकेत देती है. पुलिस मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर गहन पड़ताल कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमालदीव घूम रहीं अनन्या पांडे, मोनोकनी में दिए पोज, समंदर किनारे किसके संग मना रहीं वेकेशन?
    Next Article पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर छिड़ा सियासी घमासान
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.