Close Menu
    What's Hot

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»उपराष्ट्रपति चुनाव: वोटिंग से बाहर हुए तीन दल किसका गेम बनाएंगे, किसका बिगाड़ेंगे?
    Political

    उपराष्ट्रपति चुनाव: वोटिंग से बाहर हुए तीन दल किसका गेम बनाएंगे, किसका बिगाड़ेंगे?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उपराष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल ने मतदान से दूरी बना ली है, जिसका सियासी असर क्या पड़ेगा?

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है. वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक हो गया है.

    संसद के दोनों सदन- लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करते हैं. ‘नंबर गेम’ के लिहाज से एनडीए के राधाकृष्णन का पलड़ा भारी है, लेकिन ‘इंडिया’ ब्लॉक ने बी. सुदर्शन को आगे कर विपक्ष को एकजुट रखने का दांव चला.

    हालांकि, मतदान से ठीक पहले विपक्ष के 3 दलों ने वोटिंग से दूरी बना ली है, जिनमें बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल शामिल हैं. इन 3 दलों के पास कुल 14 सांसद हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इसका असर किस पर पड़ेगा और किसका ‘नंबर गेम’ बिगड़ेगा?

    बीजेडी-बीआरएस-अकाली दल वोटिंग से दूर

    उपराष्ट्रपति चुनाव से ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बीआरएस के बाद पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ने भी दूरी बना ली है. इन तीनों दलों ने ऐलान किया है कि वे न ही एनडीए के राधाकृष्णन का समर्थन करेंगे और न ही ‘इंडिया’ ब्लॉक के सुदर्शन रेड्डी को वोट देंगे. इसके चलते जीत-हार के आँकड़े में फेरबदल तय है.

    बीआरएस के 4 राज्यसभा सांसद, बीजू जनता दल के 7 राज्यसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल के एक लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद हैं. तीनों दलों ने अपने सांसदों को मतदान से दूर रहने को कहा है.

    तीन दलों की दूरी का क्या पड़ेगा सियासी प्रभाव

    1. बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल के सांसद सदस्यों की संख्या मिलाकर 14 होती है. मौजूदा समय में लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद हैं. इस तरह दोनों सदनों के कुल सदस्य 781 हैं, जिसके लिहाज से जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 391 सांसदों का समर्थन चाहिए.

    2. तीनों दलों के वोटिंग से दूरी बनाए रखने के चलते सबसे पहला असर ‘नंबर गेम’ पर पड़ेगा. इस तरह अब दोनों सदनों के सांसदों की संख्या 767 ही रह गई है. जीत के लिए कम से कम 384 सांसदों का समर्थन चाहिए.

    3. तीनों दल विपक्ष के हैं, लेकिन पिछले 11 सालों से सरकार के नजदीक रहे हैं. मोदी सरकार के हर संकट में साथ खड़े रहे हैं. अकाली दल तो एनडीए का हिस्सा ही रहा है, लेकिन बीजेडी और बीआरएस गठबंधन में न होने के बाद भी साथ देती रही हैं.

    4. 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में भी इन्होंने एनडीए के जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था. इस बार के चुनाव में वोटिंग से दूरी बनाए रखने का असर एनडीए की जीत के मार्जिन पर पड़ेगा. वहीं, दूसरी तरफ, इसे विपक्ष के लिए भी सियासी झटका माना जा रहा है.

    5. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी जैसे गैर-राजनीतिक चेहरे को प्रत्याशी बनाकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल का समर्थन जुटा लिया, लेकिन समूचे विपक्ष को एकजुट नहीं रख सकी. बीजेडी और बीआरएस के साथ अकाली दल का विश्वास नहीं जीतना साफ दिखाता है कि तीनों विपक्षी दल अभी भी कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे हैं.

    6. एनडीए के पास दोनों सदनों में कुल 425 सांसदों का समर्थन मौजूद है. वाईएसआरसीपी ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को समर्थन दिया है, जिसके बाद अब एनडीए के पास 436 सांसदों के वोट हो रहे हैं. आँकड़ों में देखा जाए तो एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ 324 वोट हो रहे हैं. इस तरह से जीत के लिए 112 वोटों का अंतर साफ दिख रहा है.

    हालांकि, सात सांसद निर्दलीय हैं, जिन्होंने अभी तक किसी का समर्थन नहीं किया है. इसके अलावा, जेडपीएम और आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी चिह्न नहीं होते, इसलिए व्हिप लागू नहीं होता. इस वजह से दल-बदल कानून भी लागू नहीं होता, क्रॉस वोटिंग करने पर सांसद की सदस्यता जाने का भी खतरा नहीं होता है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल रचा इतिहास, जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
    Next Article 📰✨ विशेष प्रेरणादायी संदेश – जनकल्याण टाइम न्यूज ✨📰
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    जिसने असम का ये समीकरण साध लिया, चुनाव उसी का… समझ लीजिए हर इलाका और हर समीकरण

    April 7, 2026

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा; तत्काल राहत की मांग की गई

    April 1, 2026

    सरधना बन रहा जाट राजनीति की प्रयोगशाला, बालियान क्या संगीत सोम से हिसाब करेंगे बराबर

    March 31, 2026

    NCP में पोस्टर पॉलिटिक्स… बैनर से गायब हुई अजित पवार की फोटो, मंत्री अदिति तटकरे ने मांगी माफी

    March 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा है. मगर उसमें…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Top Trending

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.