बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग और रोल्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, नाना पाटेकर ने एक फैन को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया है. फैन को मारते हुए एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब नाना की फिल्म के डायरेक्टर ने दावा किया है कि वायरल हो रहा वीडियो उनकी फिल्म का शॉट है. अब इस घटना पर अब नाना पाटेकर की भी सफ़ाई आ गई है. पूरे मामले पर नाना ने अनिल शर्मा से काफी अलग बयान दिया है. वायरल वीडियो में एक्टर जिस लड़के को थप्पड़ मारते दिखे, उससे उन्होंने अब माफी मांगी है. नाना पाटेकर ने कहा कि ये फ़िल्म के सिक्वेंस का हिस्सा था. वो समझ नहीं पाए कि कोई और बीच में आ गया और गलती से उनसे ये हो गया.
लेकिन इन सबसे अलग, आरएलजी प्रोडक्शन मशहूर कॉमेडियन बी आशीष नाना पाटेकर जी के आवाज मेंकमाल की कॉमेडी करके लोगो का मनोरंजन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बी आशीष को फिल्मी डायलॉग बोलते देखा जा सकता है. बी आशीष बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की नकल (Mimicry) करता हुए उन्हीं की फिल्म का संवाद (dialogue) बोल रहे हैं। बी आशीष बहुत बढ़िया मिमिक्री करता है. बी आशीष हुबहू नाना पाटेकर की आवाज और स्टाइल में एक लंबा चौड़ा डायलॉग बिना किसी रुकावट के बोल जाते हैं . ये देखने में बहुत रोचक है. देखिये यह वीडियो