Close Menu
    What's Hot

    झाड़ू’ से ‘कमल’ तक… राजनीतिक दांव या अस्तित्व की जंग? AAP सांसदों के BJP में जाने से पंजाब की सियासत में भूकंप ji

    April 25, 2026

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»‘निशानची’ का ट्रेलर जारी…….19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म……!
    entertainment

    ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी…….19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म……!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    धनंजय राजेश गावड़े

    ( प्रेस फोटोग्राफर नवसारी गुजरात)

                 अमेजन MGM स्टूडियोज़ इंडिया और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 'निशानची' का ट्रेलर दर्शकों को सीधे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की चहल-पहल भरी गलियों में ले जाता है, जहाँ बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू की ज़िंदगियाँ अचानक  अनोखे तरीके से आपस में टकराती हैं। जबरदस्त पीछा करने वाले सीन, सीटी बजवाने वाले डायलॉग, जोरदार टकराव और प्यार व तड़प के नाज़ुक पलों के साथ यह एक ऐसी दुनिया रचता है, जो जितनी अव्यवस्थित है उतनी ही आकर्षक भी है। रोमांच, कॉमेडी और देसी अंदाज़ से भरपूर इस ट्रेलर में विद्रोह, रोमांस और प्रतिद्वंद्विता को समान रूप से दर्शाया गया है। यह ट्रेलर दर्शकों को एक्शन और ड्रामा का एक हाई-ऑक्टेन मिक्स देगा। अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस 'जार पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। फिल्म में डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नज़र आएंगे। 'निशानची' की कहानी दो जुडवा भाइयों  बबलू और डबलू  की रोमांचक ज़िंदगी पर आधारित है, जो एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं लेकिन उनके विचार और मान्यताएँ बिल्कुल अलग हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी की 16 दिन की ‘देसी पॉलिटिक्स’ क्या बिहार में कांग्रेस का 35 साल का वनवास खत्म करा पाएगी?
    Next Article 🌸✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से दर्शकों के लिए प्रेरणादायक संदेश ✨🌸✍️ प्रस्तुतकर्ता – बॉलीवुड राइटर व डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब, मुंबई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    April 23, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🎬 लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का भव्य आयोजन 4 मई को मुंबई में…!

    April 21, 2026

    शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने रखी थी शर्त, पूरे खानदान की देखी कुंडली, अक्षय कुमार का खुलासा

    April 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    झाड़ू’ से ‘कमल’ तक… राजनीतिक दांव या अस्तित्व की जंग? AAP सांसदों के BJP में जाने से पंजाब की सियासत में भूकंप ji

    By जनकल्याण टाइमApril 25, 2026

    आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे मुख्य रणनीतिकारों ने 2/3 बहुमत…

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    April 24, 2026
    Top Trending

    झाड़ू’ से ‘कमल’ तक… राजनीतिक दांव या अस्तित्व की जंग? AAP सांसदों के BJP में जाने से पंजाब की सियासत में भूकंप ji

    By जनकल्याण टाइमApril 25, 2026

    आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे मुख्य रणनीतिकारों…

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    By जनकल्याण टाइमApril 25, 2026

    बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्मों के सीक्वल आने वाले कुछ महीनों…

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति गरमा गई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.