Close Menu
    What's Hot

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया……!
    entertainment

    बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया……!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    धनंजय राजेश गावड़े

    ( प्रेस फोटोग्राफर नवसारी गुजरात)

              बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया इन दिनों अपनी अति महत्वाकांक्षी फिल्म 'द गरुणा' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। 'द गरुणा' रहस्य, रोमांच, प्राचीन इतिहास, दंतकथाओं और मायथोलॉजी से जुड़ी संदेशात्मक कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे से निकल कर बॉलीवुड में उड़ान भरने वाली सुचंद्रा एक्स वानिया अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं। उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस 'वानिया ग्रुप ऑफ कंपनी' है जिसके बैनर तले फिल्मों का निर्माण होता है। बतौर अभिनेत्री उन्होंने कई बंगाली फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है जिनमें 'डाइट' (हॉटस्टार), 'पथ जदि ना सेश होय' (क्लिक्क), 'बालुकाबेला.कॉम' (ज़ी5), 'बोंकु बाबु' (ज़ी5), 'जमाई बोरन', 'नॉट अ डर्टी फिल्म' (क्लिक्क), 'चोतुष्कोण' (प्राइम वीडियो), 'कंडीशन्स अप्लाई' (प्राइम वीडियो), 'कोलकाताय कोलंबस' (सोनी लिव), 'नीलाचले किरीटी', 'सूर्यो पृथिबीर चारिदिके घोरे' और 'पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई' उल्लेखनीय हैं। निर्देशन में सुचंद्रा एक्स वानिया ने सबसे पहले अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई' का क्रिएटिव डायरेक्शन किया, जो एक बड़े बजट की बंगाली स्पिरिचुअल थ्रिलर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद उन्होंने 'सूर्पनखा आगोमोन' (The Arrival of Shurpanakha) का निर्देशन किया। यह फिल्म 2022 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई और अलग-अलग कैटेगरी में 10 से भी अधिक पुरस्कार जीत चुकी है। 17 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में माता सीता और शूर्पणखा के संवाद और भावनाओं को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में हुई थी और इसमें छाऊ कलाकारों, आदिवासी और नए कलाकारों को अवसर दिया गया था। दक्षिण कोलकाता की पृष्ठभूमि से आने वाली सुचंद्रा को बचपन से ही कला और फिल्म निर्माण का वातावरण मिला। उनके पिता को फोटोग्राफी का शौक था और उनके आसपास फिल्म और स्क्रिप्ट पर चर्चाएँ होती थीं। बारहवीं कक्षा के दौरान उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया और वहीं एक निर्देशक ने उन्हें देखा और अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया जहाँ से उनके फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई। हालांकि वह पहले अभिनेत्री बनना चाहती थीं, लेकिन निर्देशन और फिल्म निर्माण की इच्छा हमेशा उनके मन में रही। सुचंद्रा एक्स वानिया ने निर्देशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से की है और सुजीत रॉय इंस्टीट्यूट से निर्देशन की बारीकियों को भी सीखा है। आज सुचंद्रा एक्स वानिया बतौर अभिनेत्री और निर्देशक कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वह समाज सेवा में भी सक्रिय रहती हैं और गरीबों व ज़रूरतमंदों की सहायता करती हैं। उनका मानना है कि फिल्मों में मनोरंजन के साथ संस्कृति, इतिहास और परंपरा का समावेश होना चाहिए ताकि सिनेमा के माध्यम से लोगों को नई और वास्तविक जानकारियाँ मिलें। वर्तमान में वह बंगला प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ दो हिंदी फिल्मों पर काम कर रही हैं। सुचंद्रा एक्स वानिया कहने से ज़्यादा करने में विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि अभी तो सफर की शुरुआत है, मंज़िल तक पहुँचना बाकी है और वहाँ वे अपने स्वाभिमान और शर्तों के साथ पहुँचेंगी। फिलहाल सुचंद्रा एक्स वानिया अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🙏✨ जनकल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई की ओर से प्रेरणादायक संदेश ✨🙏आज का यह विशेष प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रख्यात बॉलीवुड राइटर और डायरेक्टर श्री राजेश भट्ट साहब की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर गुजरात से जुड़े हुए हमारे अपने प्रेस फ़ोटोग्राफ़र श्री धनंजय राजेश गवाड़े भी हम सबके बीच हैं।
    Next Article SCO में भारत की कूटनीति: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ और एर्दोगन से दूरी बनाई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका और इजरायल ने…

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026
    Top Trending

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका…

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और…

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    नीतीश कुमार ने अपनी सियासी पारी का आगाज आपातकाल के दौर में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.