Nashik Crimeपटाखे की वजह से कर दी दोस्त की हत्या, मातम में तब्दील हुआ भैया दूज

नाशिक: पटाखा (Firecracker) फोड़ने को लेकर हुए विवाद (Fight) में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां युवक (Man) की उसके दोस्त (Friend) ने ही हत्या (Murder) कर दी। नासिक (Nashik) के पाथर्डी गांव (Pathardi Village) इलाके में रात करीब 10 बजे हुई इस घटना से भैया दूज के दिन घर में मातम पसर गया। मृत युवक का नाम गौरव तुकाराम अखाड़े (31) है। इधर इस घटना से पाथर्डीगांव इलाके में भय का माहौल बन गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गौरव तुकाराम अखाड़े (31) रात करीब 10 बजे पाथर्डीगांव इलाके के स्वराज्य नगर इलाके में इमारत के नीचे पटाखे फोड़ रहा था। इसी इलाके में रहने वाले उसके दोस्त ने इस बात पर उससे बहस की और गौरव पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गौरव की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक गौरव की पत्नी सपना अखाड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस कृत्य को लेकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *