जोधपुर।
जोधपुर ग्रामीण जिले की ओसियां तहसील के एक युवक ने गोवा में अल्मोड़ा की एक युवती से बलात्कार किया। युवती ने मथानिया थाने में युवक के खिलाफ बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की एक युवती ने ओसियां के एक युवक के खिलाफ झांसे में लेकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। चूंकि युवती से बलात्कार गोवा में किया गया था। इसलिए बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर अग्रिम जांच के लिए गोवा पुलिस को भेजी गई है। आरोप है कि युवती और आरोपी युवक गोवा में साथ-साथ काम करते हैं। जिसके चलते दोनों में जान-पहचान हुई थी। इस दौरान युवक ने झांसे में ले लिया। इस दौरान उसके साथ बलात्कार किया। फिर वह ओसियां लौट गया था। तब युवक ने युवती को घूमने के लिए तिंवरी भी बुलाया था। दोनों घूमने के लिए ओसियां गए थे। युवक की हकीकत सामने आने पर पीडि़ता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।