मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी और गुम हुई वस्तुएं उनके असली मालिकों को सौंपीं। कुल 1.54 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 227 वस्तुएं लौटाई गईं।

सात थानों की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने बताया कि यह वस्तुएं बीकेसी, खेरवाड़ी, निर्मल नगर, वकोला, विले पार्ले, सहार और एयरपोर्ट थाने द्वारा बरामद की गई थीं। सभी थाने मुंबई पुलिस के जोन 8 के अंतर्गत आते हैं।

मोबाइल से लेकर वाहन तक, कई कीमती वस्तुएं लौटाईं
लौटाई गई वस्तुओं में मोबाइल फोन, आभूषण, दोपहिया व चारपहिया वाहन, लैपटॉप और नकदी शामिल थीं। ये सभी मामले पिछले कुछ महीनों में दर्ज एफआईआर के बाद की गई कार्रवाई से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *