Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»SURAT NEWS: कराची एक्सप्रेस से भेजा ‘गुजरात’ के लिए दीपावली का उपहार
    Blog

    SURAT NEWS: कराची एक्सप्रेस से भेजा ‘गुजरात’ के लिए दीपावली का उपहार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Diwali gift for 'Gujarat' sent from Karachi Express
    Diwali gift for 'Gujarat' sent from Karachi Express
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गुजरात के समुद्र तटीय इलाके में बसा मछुआरा समाज इस बार दीपावली की खुशियां दोगुने उत्साह के साथ मनाएगा। पाकिस्तान से उनके लिए खास उपहार के तौर पर उनके परिजन कराची एक्सप्रेस में सवार होकर धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को वाघा बॉर्डर पहुंच जाएगा। उपहार स्वरूप पाकिस्तान से रिहा 80 भारतीय मछुआरों को लेने के लिए गुजरात मत्स्य विभाग की टीम अटारी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस व भारतीय सेना के साथ औपचारिक प्रक्रिया में गुरुवार देर शाम तक व्यस्त रही।
    पाकिस्तान से रिहा होकर भारत लौट रहे मछुआरों को हर बार की तरह इस बार भी एदी फाउंडेशन की ओर से रास्ते के लिए जरूरी खाने-पीने की सामग्री व कपड़े और दीपावली की भेंट-सौगात देकर गुरुवार सुबह कराची के कैंट रेलवे स्टेशन से कराची एक्सप्रेस में बिठाकर रवाना किया गया है। यह सभी मछुआरे करीब सवा हजार किलोमीटर की दूरी तय कर शुक्रवार दोपहर बाद तक लाहौर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से बाद में वे बस के माध्यम से वाघा बॉर्डर पहुंचाए जाएंगे। उधर, रिहा भारतीय मछुआरों को लेने के लिए गुजरात मत्स्य विभाग की टीम भी गुरुवार को पहले अमृतसर और बाद में अटारी बॉर्डर पहुंच गई। टीम में शामिल पोरबंदर मत्स्य विभाग के सहायक अधीक्षक परवेज भाई ने बताया कि सभी मछुआरों के वाघा बॉर्डर के लिए रवाना होने की जानकारी मिली है। इधर, अटारी बॉर्डर पर रिहा होकर लौट रहे मछुआरों से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया पंजाब पुलिस व भारतीय सेना के साथ मिलकर पूरी की जा रही है। शुक्रवार को सुपुर्दगी के बाद सभी अमृतसर रेलवे स्टेशन से वडोदरा के लिए रवाना होंगे।

    • दीव के 3, बाकी 77 गुजरात के :
      पाकिस्तान से लौट रहे सभी 80 मछुआरे गुजरात के हैं। इनमें 3 केंद्रशासित प्रदेश दीव के हैं, जबकि सबसे ज्यादा गिरसोमनाथ जिले के 59 हैं। इनके अलावा देवभूमि द्वारका के 15, जामनगर के 1 और अमरेली जिले के 2 मछुआरे हैं। इनमें सबसे कम उम्र 15 साल का द्वारका तहसील के बेयत गांव का इरफान है, जबकि सर्वाधिक उम्र 67 वर्ष के उना तहसील में कोब गांव के भीमाभाई मजेठिया का नाम है।
    • सितंबर और नवंबर 2020 में पकड़े गए थे :
      सभी 80 मछुआरों को पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने वर्ष 2020 के सितंबर और नवंबर में अरबसागर में मत्स्याटन के दौरान पकड़ा था। रिहा होने वालों में 54 मछुआरे वे हैं, जिनको एक ही दिन 15 सितंबर 2020 को पकड़ा गया था। यह सब राजमोती, मत्स्यराज, देववंदना, रासबिहारी, राजमिलन, गंगासागर, दिव्यसागर, मीतसागर और वीर पालघर नामक नौ बोट में सवार थे।
    Diwali gift for 'Gujarat' Karachi Express Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDhanteras 2023 Puja Time: धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी, यहां जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में पूजा का शुभ मुहूर्त
    Next Article सूरत : पलसाना के एना गांव में लुटेरों ने क्लार्क की गला घोंटकर हत्या से हडकंप
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.