कॉमेडियन बी आशीष ने फैंस को अलग अलग बड़े अभिनेताओं के अंदाज़ में दीपावली की दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो

मुंबई। पांच दिन का दीपोत्सव (Deepotsav) अब अपने पूरे शबाब पर है। हर साल कार्तिक माह की जब अमावस्या आती है, तब दीपावली (Diwali Celebration) मनाई जाती है इस साल ये तिथि 12 नवंबर को पड़ रही है जिसका समय दोपहर में 2 बजकर 43 मिनट से शुरु हो रहा है। ये तिथि 13 नवंबर तक जारी रहेगी. (Diwali 2023 Puja Shubh Muhurt) इस दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और भगवान गणेश के पूजन के विधान के साथ ही घर को दीपों से रोशन किया जाता है। वहीं भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या का रंग ही अलग है। अयोध्या में भव्य दिवाली मनाई जा रही है। पूरे देश की तरह बॉलीवुड के सितारे भी दीपों से सजा ये त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही धन, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अब इन सितारों ने किस अंदाज में दीपावली की शुभकामनाएं दी, ये आपको बता रहे मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन बी आशीष। आरएलजी प्रोडक्शन का या धमाकेदार वीडियो देखें और दिवाली का आनंद लें मित्रों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *