Close Menu
    What's Hot

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»इजरायल ने हमास कमांडर को सुरंग में घेरा, 15 हजार लोगों ने छोड़ा गाजा
    Blog

    इजरायल ने हमास कमांडर को सुरंग में घेरा, 15 हजार लोगों ने छोड़ा गाजा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 9, 2023Updated:November 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Israel surrounded Hamas commander in tunnel, 15 thousand people left Gaza
    Israel surrounded Hamas commander in tunnel, 15 thousand people left Gaza
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बीते एक महीने से ज्यादा समय से गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष चल रहा है। हमास के दक्षिण इजरायल में हमले के बाद से इजरायली सेना लगातार गाजा में कार्रवाई कर रही है। इजरायली सेना की ओर से हवाई और जमीनी हमले किए जा रहे हैं। ये संघर्ष अब जल्दी ही खत्म हो सकता है, ऐसा इशारा इजरायल की ओर से आया है। इजराइल ने युद्ध के आखिरी फेज में होने का इशारा करते हुए कहा है कि हमास के ज्यादातर लड़ाके फंस चुके हैं और गाजा में फैली सुरंगों को भी तेजी से साफ किया जा रहा है।

    इजरायल ने कहा है कि उसकी सेना गाजा शहर के अंदर घुस चुकी है और भूमिगत सुरंगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स पूरे क्षेत्र को दो भागों में बांटकर गाजा के विशाल सुरंग नेटवर्क को खाली करने का ऑपरेशन चला रही है। जिससे हमास के कुछ कमांडर बुरी तरह से फंस गए हैं।
    हमास की कमर टूट चुकी है!
    इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने दावा किया है कि हमास के सैन्य गढ़ों में से एक पर कब्जा कर लिया गया है। जिसके बाद उसने गाजा का बिन लादेन कहे जाने वाले हमास कमांडर याह्या सिनवार को भी एक बंकर में घेर लिया गया है। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने स्थान का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि सिनवार अपने बंकर में छिपा हुआ था, जहां उसको घेर लिया गया है। आईडीएफ ने ये भी कहा है हवाई और जमीनी हमले तेज होने के बाद उत्तरी गाजा में एक ही दिन में 15,000 से ज्यादा लोग घरों को छोड़कर चले गए हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा है कि रविवार को 2 हजार, सोमवार को 5,000 तो मंगलवार को 15,000 लोग घर छोड़कर चले गए।

    इजरायली प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा है हमास नेता कब तक मारे या पकड़े जाते हैं, यह अब सिर्फ समय की बात है। हम हमास के बंकरों को नष्ट करने का काम लगातार कर रहे हैं। हमें इसमें शानदार सफलता मिली है। यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण युद्धक्षेत्र है और हमास ने युद्धक्षेत्र बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है। जो पूरी तरह से सुरंगों से घिरा हुआ है लेकिन हमें इससे पार पाने में तेजी से सफलता मिल रही है।

    इजरायली सेना की ओर से जो दावा किया गया है, उससे माना जा रहा है कि हमास की कमर टूट चुकी है। इजरायली सेना के गाजा शहर में दाखिल हो जाने के बाद अब जल्दी ही हमास पूरी तरह से खत्म हो सकता है। हालांकि इस पर बहुत स्पष्ट अभी इजरायली सेना ने कुछ नहीं कहा है। बता दें कि दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने हमला करके करीब 1400 लोगों को मार डाला था। साथ ही 200 से अधिक लोगों का अपहरण करके बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में बमबारी शुरू कर दी। इसके बाद से इजरायल की गाजा में कार्रवाई लगातार जारी है।

    15 thousand people left Gaza Israel surrounded Hamas
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआसान भाषा में समझे क्या है डीपफेक टेक्नालॉजी? जानें कैसे काम करता है और क्या है पहचानने का तरीका
    Next Article हंस हंस कर हो जाएंगे लोट पोट, एक्टिंग देख आपका पेट दुख जाएगा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Top Trending

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.