स्वदेस’ का जो गाना गाते हुए अंतरिक्ष चले शुभांशु शुक्ला, आमिर की इस फिल्म के लिए बनी थी उसकी धुन

‘यूं ही चला चल राही’ उन हिंदी गानों में से एक है, जो किसी ट्रिप के लिए परफेक्ट माने जाते हैं. कमाल ये रहा कि अंतरिक्ष के लिए चले शुभांशु शुक्ला भी यही गाना सुन रहे थे. मगर क्या आप जानते हैं कि ये गाना असल में शाहरुख नहीं, बल्कि आमिर खान की फिल्म के लिए कंपोज किया गया था?

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा पर निकल चुके हैं. कई दिनों के इंतजार के बाद आज जब शुभांशु, अपने 3 और साथियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना हुए तो भारतीयों की आंखें चमचमा उठीं. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक पहुंचने के लिए शुभांशु को अभी करीब 28 घंटे की यात्रा करनी है. उधर जब शुभांशु का सफर हुआ तो इधर सुपरस्टार शाहरुख खान के फैन्स को खुश होने का एक और मौका मिल गया. दरअसल, अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत में शुभांशु, शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म ‘स्वदेस’ का गाना ‘यूं ही चला चल राही’ सुन रहे थे.

एक दिलचस्प संयोग ये है भी है कि जहां ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान ने नासा के एक वैज्ञानिक का रोल किया था, वहीं शुभांशु जिस मिशन पर निकले हैं उसमें भी नासा का महत्वपूर्ण योगदान है. गाने की बात करें तो ‘यूं ही चला चल राही’ उन हिंदी गानों में से एक है, जो किसी ट्रिप के लिए परफेक्ट माने जाते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि ये गाना असल में शाहरुख नहीं, बल्कि आमिर खान की फिल्म के लिए कंपोज किया गया था?

यात्राओं का एक गीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *