पुणे में फिर मचा कोयता गैंग का आतंक, आधी रात को 15 से 20 गाड़ियों में की तोड़फोड़

पुणे: पिछले कुछ दिनों पहले पुणे (Pune) में कोयता गैंग (Koyta Gang) ने दहशत मचा दी थी, जिसकी चर्चा पुरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में हो रही थी। ऐसे में अब कोयता गैंग के गुंडों ने एक बार फिर पुणे शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात करीब 2 बजे शहर के धनोरी, कालवाड इलाके में हाथों में चाकू (कोयता) और रॉड लिए लोगों के एक समूह ने 15 से 20 वाहनों में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की यह घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस घटना से सनसनी मच गई है।

इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस (Police) ने जांच का दौर बढ़ाते हुए दो नाबालिग बच्चों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से नागरिकों में भय फैल गया है। कुछ दिन पहले पुणे पुलिस ने कोयता गैंग के गुंडों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। जिस इलाके में कोयता गैंग का आतंक था। पुलिस उसी इलाके से इन गुंडों का जुलूस निकाल रही थी। पुलिसिया कार्रवाई से कोयता गिरोह के बदमाशों को काफी नुकसान हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई की हर स्तर से सराहना हुई।
पुलिस कार्रवाई के बाद कोयता गिरोह के बदमाश कुछ दिनों तक छुपे रहे। कोयता गैंग के बदमाशों को धमकी दी थी कि अगर किसी तरह का आतंक मचाया तो गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस बीच देखा गया है कि पुलिस की अनदेखी होते ही कोयता गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है।

सोमवार आधी रात के आसपास कुछ गुंडों ने चाकू और रॉड लेकर खेस पार्क, डायमंड हॉल, तिरंगा नगर, बड़ी मस्जिद गली जैसे करीब आधा किलोमीटर के इलाके में 15 से 20 गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसमें एक रिक्शा और एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। तोड़फोड़ की यह घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने तुरंत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में डर का माहौल पैदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *