Mumbai Govandi News: मुंबई में पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात हुई है। पूर्वी उपनगर गोवंडी में 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता ने दो साल तक अपनी बेटी का यौन शोषण किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पिता को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस चौंकाने वाली घटना का तब खुलासा हुआ जब महिला को अपने पति के व्यवहार पर संदेह हुआ और उसने अपनी बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की।
पीड़िता की मां ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने खुलासा किया कि उसके पिता ने दो साल तक उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बलात्कार किया।
एक दिन बेटी को रोता हुआ देखकर जब मां ने उससे वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने कहा, आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से पीड़िता ने पहले कुछ नहीं बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
