भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की हुई मौत

कोच्चि। कोच्चि में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया केरल के कोच्चि में शनिवार को भारतीय नौसेना के मुख्यालय INS गरुड़ के रनवे पर एक चेतक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा रनवे पर नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुआ और हेलीकॉप्टर में चालक दल के 2 सदस्य सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में दूसरे शख्स को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका नौसेना के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नौसेना ने दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
रिपोर्ट के अनुसार, INS गरुड़ में भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण यात्रा के दौरान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह हादसा हेलीकॉप्टर के जमीनी रखरखाव निरीक्षण के दौरान हुआ, जिसमें एक क्रू सदस्य की जान चली गई। भारतीय नौसेना ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिए हैं। हादसे को लेकर अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *