Close Menu
    What's Hot

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»maharashtra»कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पनोली? गिरफ्तारी पर विदेशी सांसद भी भड़के; कंगना रनौत का
    maharashtra

    कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पनोली? गिरफ्तारी पर विदेशी सांसद भी भड़के; कंगना रनौत का

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद सियासत शुरू हो गई है। डच सांसद ने भी इस गिरफ्तारी को गलत बताया है।

    पुणे की लॉ स्टूडेंट की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कई राजनेताओं ने गिरफ्तारी को सही ठहराया तो वहीं बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वीडियो शेयर करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 जून तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उनपर धर्म के आधार पर शत्रुता की भावना फैलाने का आरोप है।

    कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली

    शर्मिष्ठा पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। इसके अलावा इन्स्टाग्राम पर उनकी काफी फॉलोअर हैं। उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में एक पाकिस्तानी शख्स भी था जिसने पहलगाम हमले के बाद उनसे सवाल पूछा था। इसके बाद उसी का जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने पहलगाम हमले पर बॉलिवुड के कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया था। विशेष धर्म पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

    पनोली की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, शर्मिष्ठा को उस वीडियो के लिए गिरफ्तार कर लिया गया जिसके लिए उसने माफी भी मांगी और फिर डिलीट भी कर दिया। ना कोई दंगा ना कोई तनाव। इसके बाद भी ममता बनर्जी की पुलिस ने कार्रवाई कर दी। न्याय के लिए नहीं बल्कि तुष्टीकरण के लिए। टीएमसी के नेता जब सनातन धर्म का अपमान करते हैं। जय श्री राम को गाली बताते हैं तो वहां एक एफआईआर तक नहीं दर्ज होती। ना कोई गिरफ्तारी होती है और ना ही कोई माफी मांगता है।

    इसी बीच डच संसाद विल्डर्स ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से शर्मिष्ठा की मदद करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, शर्मिष्ठा पनोली बहादुर है। उनकी गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी का अपमान है। उन्हें पाकिस्तान के बारे में सच बोलने की सजा नहीं मिलनी चाहिेए।

    अभिनेत्री से नेत्री बनीं कंगना रनौत ने कहा, मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा के एक्सप्रेशन में कुछ अप्रिय शब्द थे। लेकिन ऐसे शब्द आजकल युवा अकसर इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है जो कि काफी होना चाहिए। उन्हें अब परेशान करने और धमकाने की जरूरत नहीं है। उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि पनोली ने अपने वीडियो के लिए माफी मांग ली और इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जब कोई चुना गया सांसद सनातन धर्म को बुरा -भला कहता है तो लाखों लोग आहत होते हैं। जब किसी के धर्म को गंदा धर्म कहा जाता है तब कार्रवाई क्यों नहीं होती। तब माफी क्यों नहीं मांगी जाती। तब गिरफ्तारी क्यों नहीं होती? सेक्युलरिजम एक ही तरफ से नहीं हो सकता। पश्चिम बंगाल की पुलिस, देश आपको देख रहा है।

    कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने भी इस गिरफ्तारी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर पुलिस पावर का गलत इस्तेमाल है। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा, रामगिरी महाराज जब सच बोलते हैं तो दिक्कत, शर्मिष्ठा सच बोलती हैं तो दिक्कत। माफी मांगो, पोस्ट डिलीट करो। जब पश्चिम बंगाल में रोज टीएमसी नेता सनातन पर हमला करते हैं तो माफी क्यों नहीं मांगी जाती? सेक्युलर कीड़े लेक्चर देने निकल पड़ते हैं। तब सर्व धर्म समभाव कहां चला जाता है। जागो हिंदू जागो!

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌞 सुजलाम सुफलाम सुप्रभात 🌞📍 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई दिनांक: 01 जून 2025 (रविवार)✍️ संपादक: राजेश लक्ष्मण गावडे
    Next Article ग्राहक के लिए हुआ विवाद तो पड़ोसी दुकानदार कर दी हत्या, 15 दिन बाद मिला युवक का शव
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

    September 16, 2025

    श्रीभुवन में रंगारंग मिरव रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    August 9, 2025

    हट्टी ग्रामपंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामपंचायत ने महावितरण विभाग को सौंपा निवेदन

    August 2, 2025

    ग्रामसेवा में जुटे सचिव रामू महाजन – गाँव में जाकर जानी समस्याएँ

    August 1, 2025

    सुरगाना ग्रामीण रुग्णालय में लापरवाही की हद: न सफाई, न सुरक्षा, न व्यवस्था!

    July 24, 2025

    मुंबई पुलिस और जीएमसीएल नशा मुक्त महाराष्ट्र मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर…….!

    June 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब अपनों के शब्द…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Top Trending

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.