Close Menu
    What's Hot

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    April 5, 2026

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Sports»10 ओवर में नाै विकेट गंवाकर 62 रन ही बना सकी गोदौलिया ग्लेडियेटर्स, पढ़ें खेल की खबरें
    Sports

    10 ओवर में नाै विकेट गंवाकर 62 रन ही बना सकी गोदौलिया ग्लेडियेटर्स, पढ़ें खेल की खबरें

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Cricket bat and ball on green grass of cricket pitch
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Cricket bat and ball on green grass of cricket pitch

    वाराणसी में खेल प्रतियोगिताएं कई स्थानों पर आयोजित हो रही हैं। क्रिकेट, स्वीमिंग के साथ ही कई खेलों में खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

    सनबीम रोहनिया ग्राउंड में बनारस क्रियेटर्स क्रिकेट लीग के चौथे दिन बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में बल्ले और गेंद का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। गोदौलिया ग्लेडियेटर्स और अस्सी एवेंजर्स की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीतकर अंक बटोरे।

    दिन का पहला मुकाबला गोदौलिया ग्लेडियेटर्स और अस्सी एवेंजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोदौलिया ग्लेडियेटर्स की टीम अस्सी एवेंजर्स के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी।

    टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट गवांकर केवल 62 रन ही बना सकी। गोदौलिया ग्लेडियेटर्स की ओर से अमन ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने के कारण टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। अस्सी एवेंजर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर कुल 9 विकेट चटकाए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अस्सी एवेंजर्स की शुरुआत शानदार रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया और बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया। विवेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 रन की नाबाद पारी खेली।

    उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अस्सी एवेंजर्स ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीतकर लीग में अपनी स्थिति मजबूत की। इस मैच में गोदौलिया ग्लेडियेटर्स की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी कुछ खास नहीं रहा, जिसका फायदा अस्सी एवेंजर्स के बल्लेबाजों ने उठाया।

    दिन का दूसरा मुकाबला रामनगर रॉयल्स और सारनाथ स्पार्टन्स के बीच खेला गया। रामनगर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 67 रन बनाए। टीम के लिए दीपक और अंकित ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और रन जोड़े। हालांकि, स्पार्टन्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रामनगर रॉयल्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

    जवाब में स्पार्टन्स के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और मात्र 7 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज विश्वास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन की पारी खेली, जिसमें कई छक्के और चौके शामिल थे। उनकी इस धुआंधार पारी ने रामनगर रॉयल्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और टीम को आसानी से जीत मिल गई। विश्वास को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    द्वितीय वाराणसी कप रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 31 को

    द्वितीय वाराणसी कप रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में होगी। प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी के साथ-साथ महिला वर्ग और विभिन्न आयु वर्गों जैसे अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 17 (बालक एवं बालिका) में खेली जाएगी। ओपन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफी या मेडल से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार से संपर्क करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेम प्रसंग के मामले में पिता ने चला दी प्रेमी पर गोली, हालत गंभीर; पुलिस घटना की जांच में जुटी
    Next Article तमन्ना भाटिया ने शेयर किया शानदार वीडियो, यूजर्स से की खास गुजारिश, फैंस बोले- तबाही
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राइजिंग स्टार्स: नेपाल को 7 विकेट से हराया

    February 18, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

    January 3, 2026

    हॉकी…प्रयागराज को 7-0 से हराकर वाराणसी सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

    November 30, 2025

    करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे कार्लोस अल्काराज, सिर्फ एक जीत दूर

    November 12, 2025

    पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह; अब आरसीबी से सामना

    June 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    अमेरिका और ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इसके साथ ही विदेशी…

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    April 5, 2026
    Top Trending

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    अमेरिका और ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इसके…

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    आजकल स्कैमर्स कॉल, मैसेज और ईमेल के जरिए लोगों को ठगी का…

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    🗓️ क्यों बदलती रहती है तारीख? ईस्टर हर साल अलग-अलग तारीख को…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.