Close Menu
    What's Hot

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड में काबिल एक्टर्स को देते हैं सपोर्टिंग रोल’, क्यों गुस्से में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
    entertainment

    बॉलीवुड में काबिल एक्टर्स को देते हैं सपोर्टिंग रोल’, क्यों गुस्से में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई असली दोस्ती-यारी नहीं है. एक्टर्स एक-दूसरे से दोस्ती इसलिए नहीं रखते क्योंकि उनके अंदर एक इनसिक्योरिटी रहती है. साथ ही एक्टर्स अच्छे से ट्रेनिंग नहीं लेता या उम्मीद से बेहतर काम नहीं करते, उन्हें लगातार मौके मिलते रहते हैं.

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे मंजे हुए एक्टर्स में से एक हैं. उनकी एक्टिंग अपनी हर फिल्म में शानदार होती है. वो हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं जिससे उनका करियर बड़ा होता गया है. मगर कई बार वो अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं. उन्होंने पिछले कुछ समय में बॉलीवुड पर काफी बात की है. अब उन्होंने दोबारा एक बड़ी बात कही है.

    बॉलीवुड में दोस्ती पर बोले नवाजुद्दीन

    हाल ही में नवाजुद्दीन ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर एक्टर ने ‘स्क्रीन’ संग खास बातचीत की. नवाज का कहना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई असली दोस्ती-यारी नहीं है. एक्टर्स एक-दूसरे से दोस्ती इसलिए नहीं रखते क्योंकि उनके अंदर एक इनसिक्योरिटी रहती है. इंडस्ट्री में समय के साथ-साथ दोस्ती बदलती रहती है. आज एक दोस्त है, कल कोई और दोस्त होगा, अपनी जरूरत के हिसाब से सब होता रहता है. जो मेरे दोस्त हैं वो सभी पुराने टाइम के हैं, इंडस्ट्री में कोई नहीं है.’

    ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां हर एक्टर के अंदर एक इनसिक्योरिटी है, और इसी वजह से किसी के बीच कोई गहरी दोस्ती या वफादारी नहीं हो पाती. इंडस्ट्री आपस में मजबूत और एकसाथ उस तरह से नहीं है. यहां एक क्लब है जो अलग रहता है, लेकिन उसमें भी सब साथ नहीं रहते.’

    कमजोर एक्टर्स को मिलता रहता है मौका

    नवाजुद्दीन ने आगे इंडस्ट्री के बारे में ये भी बात सामने रखी कि जो एक्टर्स अच्छे से ट्रेनिंग नहीं लेता या उम्मीद से बेहतर काम नहीं करते, उन्हें लगातार मौके मिलते रहते हैं. जबकि जो मंजे हुए आर्टिस्ट्स होते हैं, उन्हें फिल्मों में सिर्फ सपोर्टिंग रोल तक सीमित कर दिया जाता है. नवाज ने कहा, ‘वो एक्टर्स जो उतने सही नहीं होते, उन्हें किसी तरह से एक्टिंग कराई जाती है और ये सिर्फ हमारी इंडस्ट्री में ही होता है. बाकी इंडस्ट्री को प्रोफेशनल और ट्रेन्ड एक्टर्स चाहिए होते हैं. वरना वो उन्हें फिल्मों में नहीं आने देते.’

    ऑडियंस भी एक्टर की खराब एक्टिंग देखने की आदी हो जाती है और जब हम उनकी पहली और 15वीं फिल्म को कम्पेयर करते हैं, तब हम सोचते हैं कि उनकी एक्टिंग पहले के मुकाबले बेहतर हुई है. अगर आपने उन 15 फिल्मों में एक अच्छे और काबिल एक्टर को लिया होता, तो वो एक्टर का करियर कुछ और ही बन जाता. काबिल और अच्छे एक्टर्स को सिर्फ सपोर्टिंग रोल्स में डाल दिया जाता है, जो मुझे बहुत गुस्सा दिलाता है.

    बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अच्छे एक्टर्स को सही मौका नहीं मिलने पर चिंता या नाराजगी जताई है. इससे पहले भी वो दिवंगत एक्टर इरफान खान और ओम पुरी पर भी बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि एक्टर्स को उनके मरने के बाद याद किया जाता है. लोग उन्हें सारी तारीफ तभी देते हैं जब वो छोड़कर चले जाते हैं. अगर उन्हें उनके जीते जी अच्छी फिल्मों में काम मिला होता, तो काफी अच्छा होता.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्याण डोंबिवलीचे रूप आता स्वच्छतेच्या माध्यमातून बदलेल!- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    Next Article पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में’भारतीय एयरफोर्स की तगड़ी चेतावनी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    शनिवार सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचने से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई।…

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 7, 2026
    Top Trending

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    शनिवार सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचने से सियासी गलियारे में हलचल…

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर इस समय सबकी…

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    आज की दुनिया में हर कोई बोलने में विश्वास रखता है, हर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.