Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Nagpur»सभी के लिए घर योजना को लेकर सरकर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
    Nagpur

    सभी के लिए घर योजना को लेकर सरकर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन

    *नागपुर,
    नागपुर महानगर में कई सालों से अपने हक का मकान हों, ऐसी हजारों झोपडपट्टीधारकों की इच्छा है। वंचित लोगों को भूखंड (पट्टे) वितरण के माध्यम से उन्हें उनके हक का मकान मिल रहा है। शर्तों एवं नियमों की पुर्तता करनेवाला एक भी व्यक्ति मकान से वंचित नहीं रहेगा, जो झोपडपट्टीधारक सरकार के शर्तों तथा नियमों के तहत आते हैं वें अपने हक के मकान के लिए महानगरपालिका, नझूल विभाग से संपर्क कर सकते है, यह अपील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। हैदराबाद हाऊस में आयोजित जनता दरबार का प्रारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों 7 अलग-अलग झोपडपट्टी में रहनेवाले 21 झोपडपट्टी धारकों प्राथमिक स्वरुप में भूखंड वितरित करके किया गया। उसके बाद उन्होंने जनता के ज्ञापन स्वीकार किए।
    इस दौरान विधान परिषद सदस्य संदीप जोशी, विधायक प्रवीण दटके, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजित चौधरी, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति संजय मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी, प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुलकर्णी, महामेट्रो के महाव्यवस्थापक अनिल कोकाटे आदि उपस्थित थे।
    सभी के लिए घर योजना-2022 (सर्वासाठी घरे योजना-2022) के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से नागपुर शहर के नझुल की जगह पर 33 झोपडपट्टी के प्रस्तावों के 3 हजार 714 झोपडपट्टी धारकों का अतिक्रमण नियमानुकुल किया गया है। आज तक मंजुर भूखंड में से 2157 पी.टी.एस झोपडपट्टी धारकों को रसीद दी गई है। लेकिन सदर अकृषिक अदा की जानेवाली रकम रसीद के द्वारा अदा नहीं होने से वितरण शेष है। इस संदर्भ में शिविर लेकर कार्यवाही की जा रही है।
    जिलाधिकारी कार्यालय (राजस्व विभाग) नागपुर से 18 झोपडपट्टी में से तुकडोजी नगर, कामगार कॉलनी, भांडेवाडी इन 3 झोपडपट्टी में कुल 160 झोपडपट्टी धारकों को भूखंड वितरित किए गए है। 474 संबधित भूखंड धारकों ने चालान की रकम सरकार की ओर जमा करने के बाद भूखंड वितरित किया जाएगा। इस संदर्भ में दिनांक 20.5.2025 को शिविर आयोजित किया जाने की जानकारी जिला प्रशासन ने बताई है।

    शेष चिंचभुवन, शामनगर, गिट्टीखदान, पन्नालाल देशराज नगर, आदिवासी नगर, पुनापुर, वाठोडा, भरतवाडा, हुडकेश्वर, कुराडपुरा, शोभाखेत, बिनाकी, कोष्टीपुरा, ठक्करग्राम व नारागांव इन 15 झोपडपट्टियों में 1121 भूखंड वितरित करना बाकी है, उसमें से 2 झोपडपट्टी में पट्टे वितरण के लिए दिनांक 19 मई 2025 को जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई है।
    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आम नागरिकों को ऐसा लगता है की जनता दरबार से समस्याओं का निराकरण होता है और उनका यह विश्वास बढ़ रहा है। इसके लिए महीने में एक बार जनता दरबार का कार्यक्रम नागपुर में मुख्यमंत्री इस नाते मैं करता हूँ। इसमें प्राप्त लोगों के ज्ञापनों पर गंभीरता से विचार कर पात्र प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिलता है, जो की अच्छी बात है।

    हैदराबाद हाऊस में आयोजित जनता दरबार को नागरिकों ने उत्स्फुर्त प्रतिसाद दिया। इसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्ग नागरिकों तक, युवाओं से लेकर दिव्यांग व्यक्ति तक सभी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने अपने ज्ञापन दिये। ज्ञापन देने के लिए आनेवाले नागरिकों का धूप से संरक्षण हों, इसी दृष्टि से भव्य पंडाल और कुलर्स की व्यवस्था की गई थी। नागरिकों ने स्वयं अनुशासन का प्रत्यय देते हुये अप्रत्यक्ष रूप से प्रशासन व शासकीय प्रणाली पर विश्वास मजबूत किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान कंत्राटी अधिकारी व कर्मचारी समायोजन कृति समिति के शिष्ट मंडल ने भेट लेकर अपने मांगों का ज्ञापन दिया।

    पूर्व सांसद रामदास तडस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की। इसमें संत श्री संताजी महाराज आर्थिक विकास महामंडल जल्द शुरू करना और उस पर समाज के प्रतिनिधि की नियुक्ति करना, पारंपारिक तेल घाणी उद्योग के पुर्नविकास के लिए मध्यप्रदेश, झारखंड, राजस्थान राज्य की तर्ज पर महामंडल का गठन करना, तेलघाणी के खुदरा तेल बिक्री पर सरकार के प्रतिबंध हटाना आदि माँगे शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर की।

    इस शिष्टमंडल में पूर्व सांसद रामदास तडस, डॉ. भुषण कर्डिले, गजानन शेलार, संजय विभुते, बलवंतराव मोरघडे, पुष्पाताई बोरसे, अतुल वांदिले, जगदिश वैद्य, कुणाल पडोले, प्रविण बावनकुले, नरेंद्र सुर्यवंशी, भगवान बोरसे यह पदाधिकारी सहभागी हुये थे।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर. एल. जी. प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है बी. आशिष का विशेष प्रेरणादायक संदेश(Motivational Speech by B. Ashish)
    Next Article प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण की साक्षरता के लिए बायोडायव्हर्सिटी पार्क आवश्यक – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नागपुर और अमरावती जिलों मेंबिजली क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के कार्यों को तेज करें

    July 7, 2025

    “आदर्श जीवनशैली से मधुमेह को रोका जा सकता है”-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 10, 2025

    प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण की साक्षरता के लिए बायोडायव्हर्सिटी पार्क आवश्यक – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    May 18, 2025

    नागपुर हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार

    March 28, 2025

    Empowerment of Disabled Individuals Through Various Schemes – CM Devendra Fadnavis

    March 23, 2025

    Sur Jyotsna National Music Awards Presented by CM Phadnavis

    March 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.