कांग्रेस आलाकमान ने वर्षा गायकवाड़ को लगाई फटकार

Date:

Share post:

  • मुंबई कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल गांधी से मिलकर की थी वर्षा की शिकायत

मुंबई: मुंबई कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड के खिलाफ केंद्रीय आलाकमान और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई और महाराष्ट्र के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसमें वर्षा गायकवाड को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई।

केंद्रीय आलाकमान से की शिकायत
राहुल गांधी से मुलाकात में पार्टी के एक गुट ने आरोप लगाया कि जब से वर्षा गायकवाड मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हैं, उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलना बंद कर दिया है, जिससे पार्टी को मुंबई में नुकसान हो रहा है। इस शिकायत के बाद, आलाकमान ने वर्षा गायकवाड को फटकार लगाई और कहा कि अध्यक्ष होने के नाते उन्हें सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। आलाकमान ने आदेश देते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

पार्टी में संगठनात्मक संकट
कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान ने महाराष्ट्र और मुंबई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली बुलाया था, जहां यह बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पार्टी के कई नेताओं ने वर्षा गायकवाड के खिलाफ शिकायत की। एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले वर्ष भी वर्षा गायकवाड की शिकायत आलाकमान से की गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें बख्श दिया गया था।

वर्षा गायकवाड का विरोध जारी
यह पहली बार नहीं है जब मुंबई कांग्रेस में वर्षा गायकवाड का विरोध हुआ हो। जब से उन्होंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था, कई कांग्रेसी नेताओं ने उनका विरोध किया था, और इस कारण पार्टी को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ा था। एक बार तो मुंबई कांग्रेस के दफ्तर की बिजली भी बिल का भुगतान न करने के कारण काट दी गई थी, जिससे वर्षा गायकवाड की किरकिरी हुई थी।

पिछले साल भी शिकायतें हुई थीं
लोकसभा चुनाव के बाद भी कई नेताओं ने वर्षा गायकवाड की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उनमें से एक प्रमुख नेता राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे थे, जिन्होंने वर्षा के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा था। इस विरोध के परिणामस्वरूप, मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।

Related articles

🕯️ ब्रेकिंग न्यूज़ — बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह 🕯️वयोवृद्ध अभिनेता असरानी जी का 84 वर्ष की आयु में निधन📍 मुंबई, 20 अक्टूबर...

B Ashish (bollywood press photographer Mumbai.) 🎬 दिग्गज हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें पूरी दुनिया “असरानी” नाम से जानती...

🌟 दीपों का पर्व — खुशियों और उम्मीदों का संदेश लेकर आया 🌟🎬 विशेष शुभकामना संदेश📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम ✨ संदेश प्रसारित किया — बॉलीवुड एक्टर व स्टैंड-अप कॉमेडियन बी....

कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी पर

सिरवाल ने कहा कि बीजेपी लीडरशिप ने पॉलिटिकल फायदे के लिए पार्लियामेंट में उनकी तकलीफ का 500 से...

🎬✨ 🔥 बॉलीवुड की बड़ी खबर — सनी पा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ 🔥 ✨🎬जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की ओर से विशेष...

बॉलीवुड के शक्तिशाली अभिनेता, एक्शन के बादशाह और देश के गर्वसनी देओल जी के जन्मदिन पर आज पूरी...