बीएमसी इंजीनियर ने ठेकेदार के खर्चे पर की विदेश यात्राएं

मुंबई : मीठी नदी सफाई परियोजना में 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बीएमसी के डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रशांत रामूगडे के खिलाफ गंभीर खुलासे किए हैं।

जांच में सामने आया है कि रामूगडे ने ठेकेदार केतन कदम के खर्चे पर दुबई, सिंगापुर और दिल्ली की विदेश यात्राएं की थीं, और यह सब सफाई परियोजना का टेंडर जारी होने से पहले हुआ था।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत रामूगडे, बीएमसी इंजीनियर गणेश बेंद्रे और तायशेटे ने 25 सितंबर 2020 को मीठी नदी साइट विजिट के लिए कदम की ओर से 12,888 रुपये की टिकट बुकिंग कराई थी। यही नहीं, रामूगडे और उनके परिवार के अंतरराष्ट्रीय ट्रिप का पूरा खर्च – उड़ान और होटल – केतन कदम ने अपने कार्ड से उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *