भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, बॉलीवुड हस्तियों की आई प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

पहलगाम में आतंकी हमले के 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, 3 दिनो तक चलें जबरदस्त संघर्ष के बाद दोनों देश सीजफायर को तैयार हो गए हैं, और युद्ध विराम हो गया.

22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले के 15 दिन बाद 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) चलाकर पाकिस्तान (Pakistan) में पल रहे आतंकियों के आकाओं के 9 कैंपो को ध्वस्त कर दिया. जिसके बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत के कई जगहों पर मिसाइलें और ड्रोन अटैक किए, जिसका जबरदस्त जवाब देते हुए भारत ने भी पाकिस्तान को तगड़ी पटकनी दी, 3 दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों देश सीजफायर को तैयार हो गए हैं. युद्धविराम (Ceasefire) के बाद सोशल मीडिया पर जमकर देशवासियों के रिएक्शन आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए किसने क्या कहा?

यदि यह सच है, तो…’, रवीना टंडन ने क्या कहा?

एक्ट्रेस रवीना टंडन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”यदि यह सच है, तो यह स्वागत योग्य निर्णय है, लेकिन कोई गलती न करें, जिस दिन भारत फिर से प्रायोजित आतंकवाद के कारण लहूलुहान होगा, यह युद्ध की कार्रवाई होगी और फिर इसके लिए भुगतान करना होगा.”

उन्होंने आगे लिखा कि IMF को इस बात पर नजर रखनी चाहिए, कि उनका पैसा कहां जाता है, बड़ी शक्तियों ने अपने पिछले ऋणों को चुकाने के लिए या अधिक गोला-बारूद खरीदने के लिए या कुछ और करने के लिए ये ऋण स्वीकृत किए होंगे, लेकिन अभी और कभी भी भारत को फिर से लहूलुहान नहीं होना चाहिए.”

करीना कपूर और करण जौहर ने जताई खुशी

एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा “रब राखा, जय हिंद.” साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर ने भी सीजफायर पर भी अपना रिएक्शन दिया, उन्होंने एक न्यूज को री शेयर करते हुए हाथ जोड़ने और हार्ट की इमोजी पोस्ट की है.”

सैफ अली खान ने जानिए क्या कहा?

सैफ अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मैं अपनी सरकार और पहलगाम में निर्दोष लोगों के नरसंहार के प्रति उनकी प्रतिक्रिया के साथ पूरी तरह एकजुटता और समर्थन में खड़ा हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हमारी धरती पर हुए इस हालिया आतंकी हमले की हिंसा से टूट चुके परिवारों के साथ है, मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को सलाम करता हूं, और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि हम सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों. जय जवान, जय हिंद.”

मलाइका ने जताया भगवान का शुक्रिया

सीजफायर की खबर के बाद मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “भगवान का शुक्रिया!” उन्होंने इस फैसले के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि अब दोनों देशों के बीच शांति कायम होगी.

उर्फी और स्वरा भास्कर का भी आया रिएक्शन

वहीं, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दोनों के देशों के बीच युद्ध विराम लागू करने पर आपसी सहमती की जानकारी दी थी. स्वरा भास्कर ने भी ट्रंप का पोस्ट शेयर किया और युद्ध विराम पर खुशी जताई. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम दोनों देशों के बीच स्थायी शांति का रास्ता दिखाएगा.

फिल्म मेकर शेखर कपूर ने कही ये बात?

जाने-माने फिल्म मेकर शेखर कपूर ने एक्स पर लिखा, “आज युद्ध विराम की घोषणा की गई, शाम 5 बजे से वापसी शुरू हो गई. उम्मीद है कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने वाले सभी लोगों को अब यह एहसास हो गया होगा कि हमारा नेतृत्व सख्त और उचित कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा. अब भारत वह कर सकता है, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *