विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, राजनीति को नहीं

थरूर ने कहा कि विजिंजम और तिरुवनंतपुरम के लोगों का यह सपना बहुत पुराना था. यह परियोजना कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई, वामपंथी सरकार के समय आगे बढ़ी और अब केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इसका उद्घाटन हुआ. यही दिखाता है कि जब राजनीतिक दल विकास के लिए मिलकर काम करते हैं, तो देश को कितना लाभ होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच साझा करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विकास और राष्ट्रीय हित को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए. थरूर ने कहा कि केरल के विजिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन इस बात का उदाहरण है कि कैसे सहकारी संघवाद (cooperative federalism) के जरिए विकास की राह पर देश आगे बढ़ सकता है.

ANI के मुताबिक थरूर ने कहा कि विजिंजम और तिरुवनंतपुरम के लोगों का यह सपना बहुत पुराना था. यह परियोजना कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई, वामपंथी सरकार के समय आगे बढ़ी और अब केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इसका उद्घाटन हुआ. यही दिखाता है कि जब राजनीतिक दल विकास के लिए मिलकर काम करते हैं, तो देश को कितना लाभ होता है.तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमें अपने मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *