RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है:B Ashish की जुबानी — “मनुष्य का सबसे सच्चा साथी” उसका स्वास्थ है।जिसे दिन स्वस्थ ने साथ छोड़ा मनुष्य हर रिश्ते पर भोज बन जाता है(एक दमदार, दिल को छू लेने वाला मोटिवेशनल संदेश)

राजेश लक्ष्मण गावड़े

मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम)

नमस्कार मेरे प्यारे दर्शको,
मैं हूँ आपका अपना — B Ashish

कई बार ज़िंदगी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है,
जहां पीछे अंधेरा होता है और आगे रास्ता ही नहीं दिखाई देता।
तब लगता है — कोई नहीं है मेरे साथ…
लेकिन यहीं पर एक आवाज़ भीतर से आती है —
“मैं हूं… और जब तक मैं हूं, हार नामुमकिन है।”

जब सपने टूटे, तो आंसू नहीं — हौसला निकला।
जब अपनों ने छोड़ा, तो शिकवा नहीं — सीख मिली।
जब दुनिया ने ठोकर मारी, तो रास्ता नहीं — हिम्मत बनी।

लोग कहते हैं — “साथ कौन देगा?”
मैं कहता हूँ — “जब तक साँसें हैं, साथ भी है — खुद का।”
क्योंकि असली साथी ना भीड़ में मिलता है, ना तालियों में,
वो मिलता है — तन्हाई में खुद से की गई बातें और
खुद से किया गया एक वादा — कभी हार नहीं मानूंगा।

आपका शरीर, आपका आत्मबल, आपका विश्वास —
यही हैं आपकी असली सेना।
ना ये थकते हैं, ना ये सवाल करते हैं,
बस एक शर्त पर चलते हैं — जब आप खुद को खुद का साथ देना सिख जाएं।

गिरो तो भी खुद को उठाओ,
डरो तो भी खुद को समझाओ,
और चलो — तो फिर पीछे मत देखो।
क्योंकि जिसने खुद का हाथ थाम लिया,
उसका रास्ता कोई बंद नहीं कर सकता।

आज से, अभी से, इस वक्त से —
एक वादा खुद से करो —
“मैं खुद के साथ खड़ा रहूंगा, जब तक यह साँस चलती है।”

यही है मेरा संदेश —
“मनुष्य का सबसे सच्चा साथी और कोई नहीं — खुद वह स्वयं है।”

— आपका अपना,
B Ashish (RLG Production)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *