Volleyball: पाकिस्तान से छिनी इस टूर्नामेंट की मेजबानी, भारत से तनाव के बाद CAVA ने लिया फैसला

पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 29 मई से चार जून तक होना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच कई टीमों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई, जिसके बाद कावा ने 18-25 जून के बीच टूर्नामेंट को किर्गिस्तान में कराने का फैसला किया

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सेंट्रल एशिया वॉलीबॉल एसोसिएशन (कावा) ने पुरुष राष्ट्रीय लीग को किर्गिस्तान में कराने का फैसला लिया है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कावा ने बताया था कि कुछ देशों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई है।

कावा की वार्षक बैठक में लिया गया निर्णय

पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 29 मई से चार जून तक होना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच कई टीमों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई, जिसके बाद कावा ने 18-25 जून के बीच टूर्नामेंट को किर्गिस्तान में कराने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निर्णय 25 अप्रैल को नेपाल में हुई आम वार्षिक बैठक में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *