Close Menu
    What's Hot

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पीले चावल बांटे और बोले पधारो आपणे देस’
    Blog

    पीले चावल बांटे और बोले पधारो आपणे देस’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सूरत. शहर के प्रवासी राजस्थानी बहुल परवत पाटिया क्षेत्र में रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव की रंगत देखने को मिली। विभिन्न सीटों के पार्टी प्रत्याशियों ने जहां प्रवासियों के बीच आकर सम्पर्क साधा। वहीं उन्होंने पीले चावल बांटकर पधारो आपणे देस…की मनुहार भी की। यह सिलसिला सोमवार को भी चलेगा और इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, प्रत्याशी छगनसिंह राजपुरोहित व जगसीराम कोली प्रवासी राजस्थानियों के बीच मौजूद रहेंगे।राजस्थान विधानसभा चुनाव का रंग वहां से कोसों दूर गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में बिखरने लगा है। चुनावी परम्परा का निर्वहन करते हुए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी व नेताओं के सूरत में डेरे जमने लगे हैं। रविवार को ही चार-चार प्रत्याशियों ने सूरत में बसे प्रवासी राजस्थानियों से सम्पर्क कर चुनाव में आकर उन्हें विजय बनाने की मनुहार की। शहर के मिनी राजस्थान परवत पाटिया में रविवार को राजस्थान के मारवाड़ व शेखावाटी क्षेत्र स्थित लक्ष्मणगढ़, धोद, परबतसर, सिरोही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राजस्थान से पार्टी प्रत्याशियों व नेता-कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला दीपावली पहले तक यहां बसे विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के प्रवासियों की ओर से जारी रहेगा। दीपावली बाद स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में प्रवासी बसों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में भी जाएंगे।

    ‘लक्ष्मणगढिया, सबसूं बढि़या’ :
    लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के प्रवासियों की ओर से रविवार सुबह परवत पाटिया स्थित नरेंद्र पंचासरा स्मृति भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया, सीकर जिला इकाई अध्यक्ष पवन मोदी, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश जोशी समेत अन्य मेहमानों ने प्रवासियों को पीले चावल देकर चुनाव में आने का न्योता दिया। इस मौके पर लक्ष्मणगढिया, सबसूं बढि़या…का नारा भी भवन में गूंजता रहा। समारोह में सूरत के अलावा वापी, दमण, सिलवासा से भी लक्ष्मणगढ़ प्रवासियों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा सूरत इकाई के महामंत्री किशोर बिंदल, पार्षद विजय चौमाल, दिनेश राजपुरोहित, सज्जन महर्षि, ताराचंद ढाका, परीक्षित पारीक आदि मौजूद थे।

    • कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किया सम्पर्क :
      सिरोही विधानसभा के निर्दलीय विधायक व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा भी रविवार को सूरत आए। सिरोही-शिवगंज प्रवासियों की ओर से परवत पाटिया में आईमाता रोड स्थित क्रिकजोन में आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रत्याशी संयम लोढ़ा ने सूरत समेत आसपास से आए सिरोही प्रवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मौजूद रहे। वहीं, सोमवार को आहोर सीट व रेवदर सीट के भाजपा प्रत्याशी छगनसिंह राजपुरोहित व जगसीराम कोली तथा पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी भी परवत पाटिया में गोडादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में प्रवासियों के बीच मौजूद रहेंगे।
    • धोद व परबतसर सीट के प्रत्याशी भी आए :
      सीकर जिले की धोद व नागौर की परबतसर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने भी रविवार को सूरत में डेरा डाला। इस दौरान दोपहर में उधना स्थित श्रीपरशुराम भवन में धोद के भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन वर्मा ने प्रवासियों के बीच अपनी बात रखी और उन्हें चुनाव में आने का न्योता दिया। इसके बाद शाम को परवत पाटिया में गोडादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में परबतसर सीट के प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया ने भी प्रवासियों में पीले चावल बांटकर चुनाव में आने की मनुहार की।
    come to your country. Distributed yellow rice and said Rajasthanis
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमराठा क्रांति मोर्चा का कहना है कि कोई पुणे बंद नहीं, केवल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है
    Next Article पैसों के लेन-देन को लेकर दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा है. मगर उसमें…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Top Trending

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.