दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। एक नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को हटिया-पुणे साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन हटिया से रात 9:30 बजे रवाना होगी। जो राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर, भुसावल होते हुए शुक्रवार रात 2:45 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, पुणे-हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तीन नंवबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। पुणे से यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और हटिया शनिवार शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक जेनरेटर कार, एसएलआरडी का एक कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के दो कोच और एसी थ्री टियर के 14 कोच मिलाकर कुल 20 बोगी होगी।
Related Posts
पर्यटकों को होगी सुविधा,अयोध्या में मल्टी लेवल पार्किंग तैयार
- JKTTeam
- December 12, 2023
- 0
अयोध्या. रामलला के भव्य मंदिर में पर्यटकों में इजाफे के मद्देनजर सरकार अयोध्या में ट्रैफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती में जुटी है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना […]
🌸🙏 सुप्रभात प्यारे दर्शकों और देशवासियों 🙏🌸🎥 Jan Kalyan Time News, मुंबई एवं बॉलीवुड डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब की ओर से आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
- JKTTeam
- August 16, 2025
- 0
राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) आज का यह दिव्य दृश्य हमें बहुत गहरी सीख देता है।👉 भगवान श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी की मधुर […]
क्या मजिस्ट्रेट को दिए बयान से करप्शन केसों में कनविक्शन बढ़ेगा?
- JKTTeam
- November 7, 2023
- 0
मुंबई : रिश्वत के केसों में सरकारी कर्मचारी पकड़े तो बहुत जाते हैं, लेकिन जब उनसे जुड़े मुकदमों में फैसला आता है, तो प्राय: यह […]