Saharanpur News: एयरफोर्स के जवान की पुणे में बुखार से मौत

क्षेत्र के गांव इसहाकपुर निवासी 30 वर्षीय अंकुर पुत्र करणपाल एयरफोर्स में तैनात था। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। जहां वह बुखार की चपेट में आ गया था। इलाज के बाद उसका स्वास्थ्य ठीक हो गया था। करीब 15 दिन पहले वह ड्यूटी पर लौट गया था। जहां दोबारा वह बुखार से पीड़ित हो गया। एयरफोर्स के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को जवान का निधन हो गया। देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव में लाया गया। शुक्रवार सुबह एयरफोर्स के जवानों ने उसके पार्थिव शरीर को सलामी दी। इसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंकुर के दो बच्चे चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। अंतिम विदाई के समय पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, अतिरिक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *