नोएडा में शख्स ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर किया दुष्कर्म, पड़ोसियों ने देखा तो तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, ऐसे चढ़ा हत्थे

ग्रेटर नोएडा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स पर आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे तीसरी मंजिल से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के बारे में जानकर आस-पास के लोग हैरानी जता रहे हैं।

आरोपी ने कथित कौर पर कुत्ते से साथ दुष्कर्म किया और जब उसके पड़ोसियों ने देखा तो उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसका नाम सोनवीर है। वह ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहता है।

कुत्ते को रस्सी से बांधा
बुधवार की देर रात उसने कथित तौर पर एक कुत्ते को पकड़ लिया और उसे दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में ले गया। उसने कुत्ते को रस्सी से बांध दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पड़ोस में रहने वाले एक कपल ने उसे देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर सोनवीर कुत्ते को छत पर ले गया और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीसरी मंजिल से फेंके जाने के कारण कुत्ते को गहरी चाटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने सोनवीर के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगस्त में गुजरात के सूरत में आया था मामला
इसके पहले गुजरात के सूरत में आवारा कुत्ते का रेप करने वाले आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह कुत्ते के साथ गंदा काम कर रहा था। सामाजिक संगठन ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने वीडियो की थी, जिसमें रिटायर्ड हेल्थ कर्मचारी को आरोपी पाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *