इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद केस महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को फिर किया तलब

मुंबई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को दूसरी बार समन जारी कर 19 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील कंटेंट के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

समय रैना नहीं हुए पेश, दोबारा समन जारी
साइबर सेल के सूत्रों के अनुसार, समय रैना को सोमवार को पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद आज दोबारा समन जारी कर 19 मार्च को तलब किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा समेत कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शामिल हुए थे। शो के दौरान रणवीर ने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक और अश्लील सवाल पूछे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने जांच शुरू की और मामला दर्ज किया।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *