Close Menu
    What's Hot

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    April 24, 2026

    राहुल मीणा ने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया’, अलवर रेप पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दरिंदगी की दास्तां; आधी रात यूं घर में घुसा

    April 24, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»विदेशी निवेशकों की ‘बिग सेल’, बाजार से निकाले 1.42 लाख करोड़
    Business

    विदेशी निवेशकों की ‘बिग सेल’, बाजार से निकाले 1.42 लाख करोड़

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जनवरी और फरवरी की भारी बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की मार्च में भी भारतीय शेयर बाजारों से निकासी जारी है. ग्लोबल व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने के बीच एफपीआई ने मार्च के पहले 2 हफ़्तों में शेयर बाजारों से 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाली है. वहीं, इस साल 1.42 लाख करोड़ के शेयर बेचे हैं.

    विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से भरोसा उठ रहा है. यही कारण है कि वो भारतीय बाजार से लगातार इक्विटी की बिकवाली कर रहे हैं. साल 2025 में उनके जरिए की गई निकासी सबसे बड़ी सेल मानी जा रही है. जनवरी और फरवरी की भारी बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की मार्च में भी भारतीय शेयर बाजारों से निकासी जारी है. ग्लोबल व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने के बीच एफपीआई ने मार्च के पहले 2 हफ़्तों में शेयर बाजारों से 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाली है. इससे पहले फरवरी में उन्होंने शेयरों से 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये निकाले थे.

    डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस तरह 2025 में अबतक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से कुल 1.42 लाख करोड़ रुपये (16.5 अरब अमेरिकी डॉलर) निकाल चुके हैं.

    मार्च के दूसरे हफ्ते तक निकाले इतने रुपए

    आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (13 मार्च तक) भारतीय शेयर बाजारों से शुद्ध रूप से 30,015 करोड़ रुपये निकाले हैं. यह उनकी शुद्ध निकासी का लगातार 14वां सप्ताह है. कई वैश्विक और घरेलू कारकों से एफपीआई काफी समय से लगातार बिकवाली कर रहे हैं. मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका की व्यापार नीतियों को लेकर जो अनिश्चितता चल रही है, उससे वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई है. ऐसे में एफपीआई भारत जैसे उभरते बाजारों को लेकर सतर्कता का रुख अपना रहे हैं.

    ये है निकासी का सबसे बड़ा कारण

    एफपीआई की निकासी को बढ़ावा देने वाले अन्य प्रमुख कारक अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल और डॉलर की मजबूती है. इसने अमेरिकी परिसंपत्तियों को और अधिक आकर्षक बना दिया है. साथ ही, भारतीय रुपये में गिरावट ने इस प्रवृत्ति को और बढ़ा दिया है, क्योंकि यह विदेशी निवेशकों के लिए रिटर्न को कम करता है. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि भारत से एफपीआई पैसे निकाल कर चीन के शेयरों में लगा रहे हैं. चीन के शेयर बाजारों का प्रदर्शन अन्य बाजारों से बेहतर है.

    उन्होंने कहा, डॉलर सूचकांक में हालिया गिरावट अमेरिका में कोष के प्रवाह को सीमित करेगी. हालांकि, अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापार युद्ध से उत्पन्न अनिश्चितता के कारण सोने और डॉलर जैसी सुरक्षित परिसंपत्ति वर्गों में अधिक निवेश जाने की संभावना है. आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि में बॉन्ड में सामान्य सीमा के तहत 7,355 करोड़ रुपये का निवेश किया है और स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 325 करोड़ रुपये निकाले हैं.

    इतना रह गया निवेश

    एफपीआई का 2024 में भारतीय बाजार में निवेश काफी कम होकर 427 करोड़ रुपये रहा था. इससे पहले 2023 में उन्होंने भारतीय बाजार में 1.71 लाख करोड़ रुपये डाले थे, जबकि 2022 में वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि के बीच 1.21 लाख करोड़ रुपये की निकासी की थी.

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ूंगा…BCCI के खिलाफ हुए विराट कोहली, नियमों की उड़ाएंगे धज्जियां!
    Next Article सकारात्मक सोच से कोई भी व्यक्ति साधारण से असाधारण बन सकता है…….! ——- श्री देवीदास श्रवण नाइकरे
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में आज बंपर तेजी, Sensex 1899 अंक उछला, Nifty 22900 अंक के ऊपर

    April 1, 2026

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    March 19, 2026

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    March 12, 2026

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026

    📉 बजट डे पर मार्केट गिरावट – SIP निवेशकों के लिए डर नहीं, अवसर! मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़ बजट डे की मार्केट गिरावट को समझदार निवेशक खतरा नहीं, बल्कि भविष्य की वेल्थ बनाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति गरमा गई है. इस फैसले…

    राहुल मीणा ने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया’, अलवर रेप पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दरिंदगी की दास्तां; आधी रात यूं घर में घुसा

    April 24, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026
    Top Trending

    बीजेपी ने फिर से…’, राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति गरमा गई…

    राहुल मीणा ने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया’, अलवर रेप पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दरिंदगी की दास्तां; आधी रात यूं घर में घुसा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और उत्पीड़न के आरोपी…

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.