साई पल्लवी ने अपनी चचेरी बहन की शादी में किया जोरदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी चचेरी बहन की शादी में जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।इस दौरान साई की बहन पूजा कन्नन ने अभिनेत्री का खूब साथ दिया। वीडियो में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।साई ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रामायण’ में नजर आएंगी साई

काम के मोर्चे पर बात करें तो साई को पिछली बार नागा चैतन्य के साथ फिल्म ‘थंडेल’ में देखा गया था। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 64.05 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।अब साई जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है।फिल्म में साई की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनी है।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *