Weather Update: महाराष्ट्र को गर्मी से मिली राहत, मुंबई में बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Mumbai Pune Winter Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक तौर पर कुछ ही दिनों में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। लेकिन मुंबई, पुणे, नासिक, जलगांव, नागपुर आदि शहरों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि कुछ दिनों में पारा और लुढ़केगा। हालांकि मुंबई में तापमान में फ़िलहाल बड़ी गिरावट आने की उम्मीद नहीं है और शहरवासियों को ठंडी के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंडी

मौसम विभाग (आईएमडी) पुणे के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने कहा, अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में उत्तर भारत के ठंडे क्षेत्रों से उत्तरपूर्वी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से रात के दौरान तापमान में गिरावट आ रही है। वर्तमान में राज्य में कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन नमी की मात्रा और कम होने की उम्मीद है। जिस वजह से यह बादल भी धीरे-धीरे हट जाएगा। जिसके बाद अगले हफ्ते से सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

चूंकि रात में आसमान साफ रहता है, जिससे रात में पारा गिर रहा है। जबकि दिन के दौरान पृथ्वी की सतह सूर्य की गर्मी को अवशोषित करती है। यही गर्मी रात में वायुमंडल में वापस चली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *