प्रियंका गांधी निजी यात्रा पर पुणे पहुंचीं

पुणे : 26 अक्टूबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को निजी यात्रा पर पुणे पहुंचीं। उन्होंने हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद एक कार में आगे की यात्रा की।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कांग्रेस की महासचिव यहां एक बीमार रिश्तेदार से मिलने आई हैं।

कांग्रेस की पुणे इकाई के अध्यक्ष अरविंद शिंदे सहित कुछ कांग्रेस सदस्य उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर गए लेकिन उन्होंने किसी से भी नहीं मिलने का फैसला किया और काफिले के बजाय एक कार में जाते हुए दिखीं।

शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह प्रियंका गांधी की निजी यात्रा है और उन्होंने पहले ही कहा था कि उनके स्वागत के लिए कोई नेता न आए और न ही मीडिया मौजूद रहे।

उन्होंने कहा,”प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमने उनके स्वागत की कोशिश की लेकिन विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने हमें उनसे मिलने नहीं दिया। वह काफिले को छोड़कर एक कार में चली गई।”

शिंदे ने कहा कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने आयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *