Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»mumbai»Crime mumbai»17 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात कराने में आरोपी और डॉक्टर गिरफ्तार
    Crime mumbai

    17 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात कराने में आरोपी और डॉक्टर गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 4 अन्य लोगों का गिरफ्तार होना अब भी बाकी है।

    ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाबालिग के गर्भपात के लिए दवाइयां उपलब्ध कराने वाले एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच के लिए उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में दफनाए गए मृत भ्रूण को बाहर निकाला गया है। पीड़िता और 29 वर्षीय आरोपी व्यक्ति यहां उल्हासनगर के एक इलाके में पड़ोसी थे। ‘उल्हासनगर सेंट्रल’ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर अवताडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को उस समय रात में खाना खाने के बहाने अपने घर बुलाया जब उसकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता अपने पैतृक गांव गए हुए थे।

    मां, पत्नी और सास भी शामिल

    अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर कई मौकों पर नाबालिग से दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है और जब उसने आरोपी को इस बारे में बताया तो उसने उसे एक निजी डॉक्टर द्वारा दी गई गर्भपात की गोलियां उपलब्ध कराईं।

    अधिकारी ने बताया कि जब गर्भपात का प्रयास विफल हो गया तो आरोपी की पत्नी, मां और सास ने सात महीने की गर्भवती पीड़िता पर गर्भपात के लिए पिछले महीने दबाव बनाने की साजिश रची। उन्होंने बताया कि जब पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर थे तो उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की गलत पहचान बताई और उसकी उम्र का गलत विवरण दिया जिसके बाद डॉक्टरों ने गर्भपात की सलाह दी।

    पीड़िता ने परिवार के साथ ठाणे में दर्ज की शिकायत

    अधिकारी ने बताया कि बाद में कल्याण के एक सरकारी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी और मां ने जल्दबाजी में भ्रूण को उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में दफना दिया। यह अपराध 23 फरवरी को तब सामने आया जब पीड़िता ने अपनी मां के गांव से लौटने पर उसे इस बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपी को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को उन्होंने उस निजी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने गर्भपात की गोलियां कथित तौर पर उपलब्ध कराई थीं। उन्होंने बताया कि चार अन्य आरोपियों को अभी पकड़ा नहीं गया है। ये सभी महिलाएं हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और साक्ष्य छिपाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारे लिए ट्रंप का समर्थन पाना जरूरी’ब्रिटेन पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बदले सुर
    Next Article मिस मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन 15 मार्च को……..!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट’ से अब नहीं डरना!

    April 19, 2025

    महाराष्ट्र के ठाणे में जबरन वसूली-हत्या के 3 आरोपियों को अदालत ने किया बरी

    March 11, 2025

    भारत आएगा मुंबई हमले का गुनहगार तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने का रास्ता साफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

    January 27, 2025

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सलमान खान लिंक क्राइम ब्रांच की जांच में एसआरए का कोई लिंक नहीं

    December 29, 2024

    बोरीवली में पिता ने किया नाबालिग बेटियों से रेप

    November 28, 2024

    मुंबई में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

    November 26, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.