Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मुंबई हो या इजरायल, बेकसूरों की हत्या जायज नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने UN में कहा
    Blog

    मुंबई हो या इजरायल, बेकसूरों की हत्या जायज नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने UN में कहा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को कहा कि सभी आतंकी कृत्य गैरकानूनी और अनुचित हैं फिर चाहे वह लोगों को निशाना बनाकर लश्कर-ए-तैयबा द्वारा मुंबई में किए गए हों या फिर हमास द्वारा इजरायल में या फिर इनसे इतर नैरोबी या बाली में। बेकसूर लोगों की हत्या को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता।

    ब्लिंकन ने गाजा के हमास आतंकियों द्वारा इजरायल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद मध्य पूर्व की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने पाक समर्थित लश्कर के आतंकियों द्वारा मुंबई में किए गए हमलों का भी जिक्र किया। बता दें कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे। दस पाक समर्थित आतंकियों ने 60 घंटे से भी अधिक समय तक मुंबई की घेराबंदी की थी और निहत्थे लोगों को मार डाला था।

    ब्लिंकन ने कहा कि लोगों को उनके विश्वास, जातीयता, राष्ट्रीयता या किसी अन्य कारण के आधार पर निशाना बनाया जाए, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परिषद की जिम्मेदारी उन सदस्य देशों की निंदा करने की है, जो हमास या ऐसे भयानक कृत्यों को अंजाम देने वाले किसी भी अन्य आतंकवादी समूह को हथियार देते हैं, धन मुहैया कराते हैं और प्रशिक्षित करते हैं।

    हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सात अक्टूबर को हमास आतंकियों ने जिन 1,400 से अधिक लोगों की हत्या की, उनमें से 30 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के नागरिक थे। पीड़ितों में कम से कम 33 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।

    इजरायल की लगातार बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन
    गुटेरस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने इजरायली बलों द्वारा हमास शासित गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। सशस्त्र संघर्ष में कोई भी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने दोनों पक्षों से हिंसा रोकने व शांति की अपील की।

    गुटेरस ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिति समय के साथ और भी गंभीर होती जा रही है। गाजा में युद्ध गंभीर रूप ले रहा है और इसके पूरे क्षेत्र में फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा- ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस पर मैं सभी से अपील करता हूं कि संघर्ष छोड़ दें, इससे पहले कि हिंसा और अधिक लोगों की जान ले ले और व्यापक स्तर पर फैल जाए।’

    ब्राजील की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन, फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और फ्रांस की विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना समेत अन्य ने भाग लिया।

    ‘गाजा में पूर्ण संघर्ष विराम से हमास को केवल मदद मिलेगी’
    वाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि गाजा में पूर्ण संघर्ष विराम से हमास को केवल मदद मिलेगी, क्योंकि इजरायल आतंकवादी समूह के खिलाफ हवाई अभियान चला रहा है, लेकिन महत्वपूर्ण सहायता को अनुमति देने के लिए मानवीय ‘विराम’ पर विचार किया जाना चाहिए।

    अमेरिका की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के घातक हमलों के बाद से इजराइली बमबारी के तहत फलस्तीनी एन्क्लेव में सहायता पहुंचाने का काम पर्याप्त तेजी से नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पत्रकारों से कहा, ‘अभी संघर्ष विराम से वास्तव में केवल हमास को फायदा होगा।’ किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन पूर्ण संघर्ष विराम का विरोध करता है, लेकिन सहायता पहुंचाने के लिए लड़ाई रोकना कुछ ऐसा है जिस पर विचार किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ‘हम नागरिकों की सुरक्षा के सभी उपायों को देखना चाहते हैं और किसी अभियान को रोकना एक उपकरण और रणनीति है जो अस्थायी समय के लिए ऐसा कर सकता है। यह युद्धविराम कहने के समान नहीं है।’

    Israel Mumbai UN US Secretary
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSpecial 26 Gang: स्पेशल 26 की तर्ज पर 35 लाख लेकर हुए थे रफूचक्कर, मुंबई पुलिस के‌ हत्थे चढ़ा फर्जी छापेमारी गिरोह
    Next Article Air Pollution in Mumbai: मुंबई की हवा भी हुई खराब, समंदर किनारे होने के बाद भी कैसे बढ़ा दमघोटू प्रदूषण
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.