Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Cyclone Tej: भीषण चक्रवात बना ‘तेज’, बंगाल की खाड़ी में बनने लगा साइक्लोन ‘हामून’, ओडिशा में बारिश शुरू, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स
    Blog

    Cyclone Tej: भीषण चक्रवात बना ‘तेज’, बंगाल की खाड़ी में बनने लगा साइक्लोन ‘हामून’, ओडिशा में बारिश शुरू, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Cyclone Tej Updates: अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ धीरे-धीरे भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है. फिलहाल चक्रवात तेज यमन-ओमान तट के पास मौजूद है. रविवार से ही ये तूफान धीरे-धीरे यमन-ओमान तट की ओर बढ़ने लगा था. इस चक्रवाती तूफान की वजह से हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में आइए चक्रवाती तूफान तेज से जुड़े अभी तक के अपडेट्स जानते हैं.

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने रहा है. इसके 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है.
    आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बन रहा है. जो सोमवार सुबह तक और अधिक ज्यादा तेज होकर गहरे दबाव में बदल सकता है. इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है.
    चक्रवाती तूफान तेज अभी यमन और ओमान के तट से ज्यादा दूर नहीं है. जूम अर्थ के मुताबिक, चक्रवात तेज की रफ्तार 175 किमी प्रति घंटा हो गई है. ये हिंद महासागर में मौजूद यमन के द्वीपों को पार कर चुका है.
    हिंद महासागर में बने चक्रवाती तूफान तेज की वजह से ये माना जा रहा था कि इसका असर भारत के तटीय राज्यों पर भी पड़ सकता है. सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ने का अंदेशा जताया गया था. हालांकि, गुजरात तक तूफान का असर होने की न के बराबर संभावना है.
    जूम अर्थ के डेटा को देखने से मालूम चलता है कि चक्रवाती तूफान तेज मंगलवार को 120 किमी रफ्तार के साथ तट से टकरा सकता है. इसका असर यमन और ओमान दोनों ही देशों पर पड़ने वाला है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
    आईएमडी ने बताया है कि पहला उत्तर-पूर्व मानसूनी चक्रवात बंगाल की खाड़ी में अगले हफ्ते तक तैयार हो जाएगा. इसे हामून नाम दिया गया है, जो ईरान ने रखा है. वर्तमान के मौजूदा मौसम के हालात इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि चक्रवात का बनना तय है.
    मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के सोमवार शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है. जूम अर्थ के मुताबिक, अभी इसकी रफ्तार 55 किमी प्रति घंटा है और ये धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो रही है.
    आईएमडी ने बताया कि गहरे दबाव वाला यह क्षेत्र रविवार रात से उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. अगर अभी इसकी लोकेशन की बात करें, तो ये पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के पारादीप से लगभग 400 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 550 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.
    बंगाल की खाड़ी में बने इसे गहरे दबाव क्षेत्र के लिए अगले 12 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं. अगले 12 घंटे में ये चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. आईएमडी का कहना है कि ये 25 अक्टूबर की शाम तक खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है.
    चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. सभी जिला कलेक्टर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश मिला है. सरकार ने भारी बारिश होने की सूरत में प्रशासन से निचले इलाकों से लोगों को निकालने को भी कहा है.

    Bay of Bengal Cyclone 'Hamun' Cyclone Tej Odisha
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरत का केमिकल इंजीनियर बना ड्रग्स का बड़ा कारोबारी, बनाई अंडरग्राउंड फैक्ट्री, देशभर में करता था सप्लाई, गिरफ्तार
    Next Article ‘Wagh Bakri Tea”वाघ बकरी टी’ समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का 49 वर्ष की उम्र में निधन; हमला आवारा कुत्तों ने किया था
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.