दुपहिया’ का पहला पोस्टर आया सामने, गजराज राव समेत तमाम सितारों की दिखी झलक

गजराज राव और और रेणुका शहाणे की वेब सीरीज ‘दुपहिया’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान सोनम नायर ने संभाली है। सीरीज की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। भुवन अरोड़ा भी इस सीरीज में अहम भूमिका में नजर आएंगे।अब निर्माताओं ने ‘दुपहिया’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें गजराज और रेणुका तमाम सितारों की झलक दिख रही है।आइए बताते आप यह वेब सीरीज कब और कहां देख पाएंगे

कब और कहां देख पाएंगे वेब सीरीज?

‘दुपहिया’ का प्रीमियर 7 मार्च, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है।गजराव, रेणुका और भूवन के अलावा इस वेब सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।’दुपहिया’ के अलावा गजराज के पास वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ भी है, जो 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।इसमें शबाना आजमी, ज्योतिका और साई ताम्हणकर जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *