यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, गुंडों ने किया पीछा; वीडियो साझा कर सुनाई आपबीती

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मशहूर यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने दावा किया है कि हाल ही में कुछ गुंडो ने उन्हें मारने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कारों से पीछा कर उन पर हमला बोल दिया।उन्होंने इस घटना को ‘हत्या का प्रयास’ बताया और साथ ही उनका पीछा करती हुई कारों का एक फुटेज भी सोशल मीडिया पर साझा किया।उन्होंने बताया कि हमलावरों में कुछ लोग ऐसे भी शामिल थे, जिन पर उन्होंने रोस्टिंग वीडियो बनाए थे।

किया ये दावा

लक्ष्य ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया कि कथित तौर पर कारों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी और एक्स पर वीडियो साझा कर पूरी घटना की जानकारी दी।अपने तीखे रोस्टिंग वीडियो के लिए जाने जाने वाले लक्ष्य ने कहा कि जब वह रूस से वापस भारत लौट रहे थे, तभी से इंस्टा स्टोरी के जरिए उन पर नजर रखी जा रही थी।

7-8 गुंडों ने लाठी-डंडे लेकर किया यूट्यूबर की कार का पीछा

मॉस्को से उनकी फ्लाइट सुबह करीब साढ़े 4 बजे दिल्ली के IGI हवाई अड्डे (टर्मिनल 2) पर उतरी और उसके कुछ ही देर बाद हमलावर उनके पीछे लग गए।लक्ष्य ने कहा, “आज 16 फरवरी को जैसे ही सुबह 4:30 बजे हमारी फ्लाइट नई दिल्ली टरमिनल टू पर फ्लाइट उतरी तो मेरा दोस्त स्कोर्पियो से मुझे लेने आया और फिर गाड़ी चलाने के लिए मैंने ले ली। रास्ते पर ही 3 कार हमारे पीछे लग गई, जिनमें 7-8 लोग थे।”

“वो हमें मार डालते”

लक्ष्य ने बताया कि उन लोगों में से उन्होंने अमन बिसला और हर्ष विकल को पहचाना, जिन पर उन्होंने हाल ही में यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो बनाए थे।लक्ष्य बोले, “मैं इन लोगों को गुंड़े कहूंगा, क्योंकि इनके हाथ में हॉकी, डंडे, असला, कट्टे-वट्टे सब थे। इन लोगों ने हमारी कार पर हमला किया और वो पूरी तरह से हत्या का प्रयास था। अगर हम लोग वहां से सही टाइम पर ना निकलते तो ये लोग हमे वही मार देते।”

पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किया टैग

लक्ष्य ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग थार गाड़ी से उतकर लक्ष्य की कार की ओर बढ़ते हैं और हमले की कोशिश करते हैं।अगली स्टोरी में लक्ष्य ने अपनी कार की वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं।अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लक्ष्य ने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।

कौन हैं लक्ष्य चौधरी?

लक्ष्य के बारे में बात करें तो वह एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके यूट्यूब चैनल लक्ष्य चौधरी के 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1 लाख फाॅलोअर्स हैं। लक्ष्य रोस्टिंग और रिएक्शन वीडियो बनाने के लिए मशहूर हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *