Close Menu
    What's Hot

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026

    🙏 “श्रद्धा जहाँ सच्ची हो… वहाँ साईं खुद रास्ता बना देते हैं” ✨🌼 ॐ साईं राम | शुभ गुरुवार 🌼💫 हर दर्द की दवा… बस साईं का नाम🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 प्रस्तुति विशेष | आध्यात्मिक प्रेरणा कथा✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Sports»रोहित शर्मा के शतक से शानदार जीत, लगातार 7वीं बार इंग्लैंड का सरेंडर
    Sports

    रोहित शर्मा के शतक से शानदार जीत, लगातार 7वीं बार इंग्लैंड का सरेंडर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रोहित शर्मा के शतक से शानदार जीत, लगातार 7वीं बार इंग्लैंड का सरेंडर

    नागपुर। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले टीम इंडिया की तैयारियों को ताकत मिली है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में आसान जीत के बाद कटक में भी टीम इंडिया को ज्यादा चुनौती नहीं मिली. रविवार 9 फरवरी को खेले गए सीरीज के इस दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 305 रन का लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लिया और 4 विकेट से मैच के साथ सीरीज भी जीत ली. टीम इंडिया की जीत से भी ज्यादा खास इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी रही, जिन्होंने करीब एक साल बाद एक जबरदस्त शतकीय पारी खेलते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभ संकेत दे दिए.

    नागपुर में टीम इंडिया ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों की मदद से जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी. मगर इस बार इंग्लैंड ने 304 रन का बड़ा स्कोर बनाकर चुनौती बढ़ा दी थी. ऐसे में टीम इंडिया को अपने स्टार बल्लेबाजों से जोरदार पारियों की जरूरत थी और यही हुआ. विराट कोहली को छोड़कर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने कमाल की पारियां खेलकर इस लक्ष्य को 45 ओवर के अंदर ही पूरा कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज अपने नाम कर ली.

    सीरीज के पहले ही मैच में पहले बैटिंग करने के बावजूद हारने वाली इंग्लैंड की टीम ने यहां एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनकर हैरान कर दिया था. हालांकि एक बार फिर उसकी शुरुआत शानदार रही और बेन डकेट-फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. इन दोनों के बाद जो रूट ने पारी को संभाला और डकेट की तरह एक दमदार अर्धशतक जमाया. इनके अलावा कप्तान जॉस बटलर और हैरी ब्रूक ने भी छोटी-छोटी अहम पारियां खेलीं, जबकि अंत में लियम लिविंगस्टन ने ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर टीम को 304 रन तक पहुंचाया. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए, जबकि अपना वनडे डेब्यू करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी एक सफलता मिली.

    इसके बाद नजरें रोहित शर्मा पर थीं, जो पिछले मैच में सिर्फ 2 रन पर आउट हुए थे, जबकि पिछले कई महीनों से भी उनका बल्ला नहीं चल रहा था. उनके साथ शुभमन गिल थे, जो पिछले मैच में शतक से चूके थे और इस बार ओपनिंग की पोजिशन में लौटे थे. दोनों ने टीम को उम्मीद के मुताबिक जोरदार शुरुआत दिलाई. मगर महफिल तो कप्तान रोहित ने ही लूटी, जिन्होंने आते ही छक्के बरसाना शुरू कर दिया. भारतीय कप्तान ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया और उसके बाद भी अपना हमला जारी रखा. वहीं गिल ने भी लगातार दूसरी पारी में 50 का आंकड़ा पार किया. दोनों ने मिलकर सिर्फ 17 ओवर्स में 136 रन कूट दिए.

    गिल के आउट होने के बाद आए विराट कोहली की वापसी अच्छी नहीं रही और फिर आदिल रशीद का शिकार बन गए. मगर रोहित ने अपना हमला जारी रखा और सिर्फ 76 गेंदों में वनडे करियर का 32वां शतक भी पूरा कर लिया. रोहित की इस पारी ने मुकाबले को पहले ही भारत में पक्ष में मोड़ दिया था. उनका साथ देते हुए श्रेयस अय्यर ने फिर एक दमदार पारी खेली, जबकि अंत में कुछ विकेटों के गिरने के बावजूद अक्षर पटेल ने फिर से पारी को संभाले रखा और टीम को 45वें ओवर में ही जीत का सेहरा पहना दिया. हालांकि केएल राहुल इस बार भी नहीं चले और अब उनका अगले मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाउसफुल 5′ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से है कनेक्शन
    Next Article टेलीविजन सीरीज ‘वसुंधरा’ का पायलट एपिसोड हुआ लॉन्च
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राइजिंग स्टार्स: नेपाल को 7 विकेट से हराया

    February 18, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

    January 3, 2026

    हॉकी…प्रयागराज को 7-0 से हराकर वाराणसी सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

    November 30, 2025

    करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे कार्लोस अल्काराज, सिर्फ एक जीत दूर

    November 12, 2025

    पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह; अब आरसीबी से सामना

    June 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में तगड़ा गिरावट देखने को मिल रही है.…

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026

    🙏 “श्रद्धा जहाँ सच्ची हो… वहाँ साईं खुद रास्ता बना देते हैं” ✨🌼 ॐ साईं राम | शुभ गुरुवार 🌼💫 हर दर्द की दवा… बस साईं का नाम🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 प्रस्तुति विशेष | आध्यात्मिक प्रेरणा कथा✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    April 30, 2026
    Top Trending

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में तगड़ा गिरावट देखने को…

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    हरिद्वार के बहादराबाद में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश…

    🙏 “श्रद्धा जहाँ सच्ची हो… वहाँ साईं खुद रास्ता बना देते हैं” ✨🌼 ॐ साईं राम | शुभ गुरुवार 🌼💫 हर दर्द की दवा… बस साईं का नाम🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 प्रस्तुति विशेष | आध्यात्मिक प्रेरणा कथा✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    मुंबई:इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जब इंसान हर तरफ से थक जाता…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.