हाउसफुल 5′ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से है कनेक्शन

जब से बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे, वहीं साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं।अब ‘हाउसफुल’ के ट्रेलर की रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।

6 जून को रिलीज होगी फिल्म

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। साजिद ट्रेलर को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।’हाउसफुल 5′ को 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और डिनो मोरिया जैसे सितारे अभिनय करने वाले हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

हाउसफुल 5′ में श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म का हिस्सा हैं।’हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ का निर्देशन साजिद खान ने किया था। ‘हाउसफुल 3’ का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया, वहीं ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशक फरहाद थे। ‘फिल्म के निर्देशन की कमान तरुण मनसुखानी ने संभाली है।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *