राजनाथ सिंह और राहुल गांधी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में ले सकते हैं हिस्सा

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2025 में भाग ले सकते हैं। कर्नाटक के मंत्री एम बी पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस सम्मेलन में कई और केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे। बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री पाटिल ने कहा कि राज्य को इस सम्मेलन से प्रमुख क्षेत्रों में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 12-14 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत उपस्थित रहेंगे। पाटिल के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रल्हाद जोशी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी के उद्घाटन और शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *