सुरेश वाडकर को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित ठाणे में आनंदोत्सव संगीत समारोह का आयोजन


धर्मेंद्र उपाध्याय
ठाणे।। प्रसिद्ध संगीतकार सुरेश वाडकर को स्वातंत्र्यवीर सावरकर सेवा प्रतिष्ठान की ओर से जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आनंदोत्सव संगीत समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों प्राप्त हुआ।

उपमुख्यमंत्री का बयान
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने समारोह में कहा कि सुरेश वाडकर का संगीत भारतीय क्लासिक मराठी धुन के रूप में समर्पित है और उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह आनंदोत्सव समारोह धर्मवीर आनंद दिघे के नाम पर आयोजित किया गया है। शिंदे ने कहा, “सुरेश वाडकर ने इस पुरस्कार को स्वीकार करके इसके महत्व को और बढ़ा दिया है।” उपमुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी बताया कि वाडकर की तीन दिन पहले एंजियोग्राफी हुई थी, फिर भी उन्होंने आनंद दिघे के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण समारोह में भाग लिया। यह वाडकर के समर्पण और संगीत के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।

ठाणे से शिंदे का जुड़ाव
इस अवसर पर शिंदे ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ठाणे ने उन्हें बहुत प्यार दिया है और इस प्यार के कारण ही वह शाखा प्रमुख, नगरसेवक, विधायक और फिर मुख्यमंत्री ओर अब उपमुख्यमंत्री है इस विशेष समारोह में कई प्रमुख व्यक्तित्व भी मौजूद थे, जिनमें मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, और शिवसेना सचिव संजय मोरे शामिल थे।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *