Close Menu
    What's Hot

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा
    entertainment

    रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Deva Box Office Collection Day 5: एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ शाहिद कपूर की साल 2025 की पहली फिल्म है. इस मूवी का रिलीज से पहले काफी बज बन गया था. दरअसल ट्रेलर में शाहिद के अक्खड़ पुलिस वाले के किरदार ने ‘देवा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी थी. इस फिल्म ने 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसकी ठीक ठाक शुरुआत भी हुई थी. फिर ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने अच्छी कमाई की लेकिन मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं ‘देवा’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

    ‘देवा’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
    मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने बतौर निर्देशक ‘देवा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में शाहिद कपूर ने पुलिस वाले का रोल प्ले किया है जबकि पूजा हेगड़े तेज तर्रार जर्नलिस्ट के किरदार में हैं. ‘देवा’ काफी उम्मीदो के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म के बज को देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करेगी. हालांकि ‘देवा’ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और ये अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. वहीं फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक

    ‘देवा’ ने पहले दिन 5.5 करोड़ की कमाई की थी.
    दूसरे दिन फिल्म ने 16.36 फीसदी की तेजी के साथ 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
    वहीं तीसरे दिन ‘देवा’ की कमाई में 13.28 फीसदी का उछाल आया और इसने 7.25 करोड़ रुपये कमाए.
    चौथे दिन ‘देवा’ के कलेक्शन में 62.07 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसने 2.75 करोड़ की कमाई की.
    अब ‘देवा’ की रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवा’ ने रिलीज के 5वें दिन 2.35 करोड़ की कमाई की है.
    इसी के साथ ‘देवा’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है.


    ‘देवा’ आधा बजट वसूलने से इंचभर दूर है
    ‘देवा’ ने रिलीज के पांच दिनो में 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म की लागत 50 करोड़ रुपये है इस लिहाज से ‘देवा’ अब अपना आधा बजट वसूलने से इंचभर दूर रह गई है. बुधवार यानी छठे दिन शाहिद कपूर स्टारर फिल्म अपना आधा बजट पार कर लेगी. हालांकि ‘देवा’ का अपना पूरा बजट वसूलना काफी मुश्किल लग रहा है.

    फिल्म की कमाई की रफ्तार वीकडेज में घटती जा रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ‘देवा’ की कमाई में कितनी तेजी आती है. अगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ली तो इसके हिट होने के चांस बढ़ जाएंग वरना ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी.

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर
    Next Article Maghi Ganesh utsav with a Tirupati Temple replica at Kalyan
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    March 11, 2026

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    जीवन में हर सुबह अपने साथ एक नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर…

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    March 11, 2026
    Top Trending

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    जीवन में हर सुबह अपने साथ एक नई उम्मीद, नई ऊर्जा और…

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    शादी के महज 25 दिन बाद एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी…

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.