दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 365 दर्ज किया गया। इसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आपात बैठक बुलाई और ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) तीन की पाबंदियां लागू करने के आदेश दिए। इसके साथ राजधानी में ग्रैप-3 के तहत बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीज़ल वाहनों का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। अन्य पाबंदियों में निर्माण कार्य, सड़क निर्माण, और अन्य निर्माण पर रोक, स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में, गैर-जरूरी डीज़ल चालित मध्यम माल वाहनों की आवाजाही पर रोक शामिल है।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *