अब एक साल बाद शाहिद की फिल्म देवा रिलीज होने जा रही है.

Deva First Review: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वो आखिरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया में नजर आए थे. अब एक साल बाद शाहिद की फिल्म देवा रिलीज होने जा रही है. देवा को लेकर खूब तगड़ा बज है. देवा से मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रूज बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. देवा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

देवा में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म से पहली बार शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने साथ में काम किया है. पूजा और शाहिद की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. देवा ने तगड़ा बज क्रिएट किया हुआ है. फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

ये है फर्स्ट रिव्यू
ऑलवेज बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म के पहले रिव्यू के बारे में बताया है. उन्होंने सेंसर कॉपी देखने के बाद रिव्यू किया है. उन्होंने लिखा- ‘शाहिद कपूर इस क्राइम थ्रिलर में एक शानदार लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल केस की इंवेस्टिगेशन करते हुए धोखे और विश्वासघात का पर्दाफाश करता है

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *