इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना सही नहीं: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Date:

Share post:

  • सीएम फडणवीस ने फिल्म ‘छावा’ के निर्माताओं को दी सलाह

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के निर्माताओं से संवेदनशीलता और रचनात्मकता का संतुलन बनाए रखने का आग्रह किया है। यह आग्रह फिल्म से जुड़े हालिया विवादों के बाद आया है। फडणवीस ने फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से बचने की भी सलाह दी है। दरअसल फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना अनुचित
मुख्यमंत्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को सही ढंग से चित्रित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना अनुचित है। उन्होंने लोगों के संभाजी महाराज के प्रति गहरे सम्मान का जिक्र किया। साथ ही फिल्म निर्माताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनकी रचनात्मकता संवेदनशीलता के साथ संतुलित हो। यह मामला महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की हालिया टिप्पणियों के बाद उठा है।

उदय सामंत ने सीन पर जताई आपत्ति
उदय सामंत ने विक्की कौशल की आगामी फिल्म के एक सीन पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के डांस करने वाले सीन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस सीन को हटाने की मांग की थी। सामंत ने फिल्म की रिलीज को रोकने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर आपत्तियां उठाई जाती हैं, तो इसे रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के डांस के सीन की आलोचना की और सीन को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म को रिलीज से पहले इतिहासकारों और विद्वानों की ओर से समीक्षा की जानी चाहिए।

फिल्म के निर्देशक ने दिया भरोसा
विवाद के बाद फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उट्टेकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि विक्की कौशल अभिनीत फिल्म से किसी भी आपत्तिजनक सीन को रिलीज से पहले हटा दिया जाएगा। दरअसल फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज होगी। ‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे जबकि रश्मिका महारानी येसुबाई के रोल में दिखेंगी। येसुबाई को मराठा साम्राज्य की छत्रपति महारानी कहा जाता था।

कैसे बढ़ा विवाद ?
विवाद ट्रेलर आउट होने के बाद काफी बढ़ा। इसके ट्रेलर में मुख्य किरदार ‘लेजिम’ संग डांस करते दिखे थे। मराठा समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। इस क्लिप में विक्की कौशल और रश्मिका ‘लेजिम’ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। मराठा समुदाय के लोगों का कहना था कि ऐसा करके ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ‘लेजिम’ एक इंस्ट्रूमेंट है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है।

मराठा समुदाय ने जताया विरोध ?
मराठा समुदाय ने फिल्म को लेकर पुणे के ऐतिहासिक महल में विरोध दर्ज कराया था। लोगों का कहना था कि फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है। फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने कहा था कि अगर निर्माता-निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म को रिलीज किया जाए, तो सबसे पहले इसमें जिस तरह से ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, उसे ठीक किया जाए।

पहले दिन साउथ बॉन्ड (बांद्रा से मरीन ड्राइव) से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच 21639 वाहन कोस्टल रोड से गुजरे। वहीं नॉर्थ बॉन्ड (मरीन ड्राइव से बांद्रा) से 15583 वाहन चालकों ने सफ़र किया। यानी कुल 37222 वाहन कोस्टल रोड से गुजरे।

बीएमसी ने कोस्टल रोड से रोज 18 से 20 हजार गाड़ियां गुजरने का अनुमान लगाया है। हालांकि पहले ही दिन बीएमसी के अनुमान से कहीं ज्यादा वाहन गुजरे। कोस्टल रोड प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए खुला रहेगा।

लगभग 7 साल के इंतजार के बाद कोस्टल रोड पूरी क्षमता के साथ खुलने को तैयार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में 26 जनवरी को यानी कल 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड को दोनों तरफ से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मुंबईकर 27 जनवरी से मरीन ड्राइव टू बांद्रा और बांद्रा टू मरीन ड्राइव सिर्फ 15 मिनट में पहुंच सकेंगे। मुंबई कोस्टल रोड प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों के लिए खुला रहेगा। मुंबईकर मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड, वर्ली-बांद्रा सी लिंक होते हुए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पकड़ कर दहिसर तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे

इसके अलावा फडणवीस ने कोस्टल रोड से वर्ली, प्रभादेवी, लोअर परेल एवं लोटस जंक्शन की ओर जाने वाले इंटरचेंज का भी उद्घाटन किया है। इन इंटरचेंज से यात्री बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर जाने से पहले वापस शहर के अंदरूनी हिस्सों की ओर मुड़कर मुंबई के पूर्वी हिस्सों की ओर जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Related articles

🌸 प्रेरणादायक साई संदेश 🌸(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से)✍️ वाणी : श्री राजेश भट्ट साब, मुंबई सेआज गुरुवार, 31 जुलाई 2025

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ Sai Ram,“In waking, walking, eating, working, sleeping, dreaming, serving,...

कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई

Farah Khan New Travel Show With Dilip: दिलीप के साथ कुंकिग शो की सफलता के बाद अब फराह...

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...